आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने चंद्रबाबू नायडू को तीन मामलों में अग्रिम जमानत दी
अमरावती, 10 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को बड़ी राहत देते हुए आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने बुधवार को उन्हें तीन मामलों में अग्रिम जमानत दे दी।
इजरायली प्रतिनिधिमंडल बंधकों की रिहाई और युद्धविराम वार्ता के लिए मिस्र पहुंचा
तेल अवीव, 10 जनवरी (आईएएनएस)। युद्धविराम और बंधकों की रिहाई पर हमास के साथ बातचीत के लिए इजरायली प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचा।
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने सरकारी डॉक्टरों को दी चेतावनी
जयपुर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बुधवार को कहा कि अगर कोई भी सरकारी डॉक्टर ड्यूटी के दौरान अपनी प्राइवेट प्रैक्टिस करते पाए गए तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने डॉक्टरों के समय पर ड्यूटी नहीं पहुंचने पर भी कार्रवाई की बात कही है।
राम मंदिर के उद्घाटन के दिन सुवेंदु अधिकारी अपने जन संपर्क कार्यक्रमों के साथ...
कोलकाता, 9 जनवरी (आईएएनएस)। 22 जनवरी को पूरे देश का ध्यान उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर होगा। वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी जन संपर्क कार्यक्रमों के साथ अपने राज्य में व्यस्त होंगे।
सूखेे से जूझ रहे किसानों की स्थिति पर भाजपा ने कर्नाटक सरकार को घेरा
बेंगलुरु, 9 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक में सूखेे से जूझ रहे किसानों की स्थिति पर विपक्ष के नेता आर अशोक ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि या तो उसे पिछली भाजपा सरकार की तरह किसानों को मुआवजा देना चाहिए या उसे भंग कर देना चाहिए।
कमलनाथ अयोध्या जाएंगे, मगर 22 को नहीं
छिंदवाड़ा 9 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में कांग्रेस नेताओं की हिस्सेदारी को लेकर सवाल बने हुए हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान आया है] जिसमें उन्होंने भी साफ कर दिया है कि वह 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाएंगे , मगर वहां जरूर जाएंगे ।
यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर चला चालान का चाबुक, 250 गाड़ियों...
नोएडा, 9 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा में यातायात विभाग आज सुबह से ही सक्रिय है और यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नोएडा के 126 सेक्टर एमिटी यूनिवर्सिटी के आसपास यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और करीब 15 गाड़ियों को सीज भी किया गया।
पक्के मकान ने बचाया बारिश से, तो गैस सिलेंडर ने दूर की धुएं की...
रायपुर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में आमजन की प्रमुख समस्याओं में आवास और इंधन रही है, मगर केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं ने जिंदगी में बदलाव लाने का काम किया है। जहां पक्का मकान मिलने से बारिश के मौसम में होने वाली समस्याओं से मुक्ति मिली, तो वहीं उज्जवला गैस ने आंखों को धुएं की समस्या से निजात दिलाया है।
नोएडा व ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में लंबे समय से खाली पड़े प्लाट के आवंटन...
ग्रेटर नोएडा, 9 जनवरी (आईएएनएस) । उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त और नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आईटी, उद्योग व संस्थागत आवंटन की समीक्षा की। चेयरमैन ने कहा कि आईटी, उद्योग व संस्थागत के जो आवंटी लंबे समय से खाली भूखंड लेकर बैठे हैं, उन भूखंडों पर बिल्डिंग बनाकर कंप्लीशन और फंक्शनल नहीं कर रहे हैं, उनका आवंटन निरस्त कर दिया जाए।
ममता सरकार ने पैसे लेकर दी नौकरी व मेरिट लिस्ट में किया फेरबदल :...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर नौकरी देने के नाम पर पैसे लेकर मेरिट में फेरबदल करने, मेधावी अभ्यर्थियों के नाम मेरिट में पीछे करने और पैसे लेकर अयोग्य अभ्यर्थियों के नाम मेरिट में जोड़ने के अपने आरोप को दोहराते हुए एक वीडियो जारी कर ममता सरकार में हुए कई घोटालों को गिनाया है।











