लेबनान में स्थानीय लोगों ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को कुछ देर के लिए...
बेरूत, 2 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) के एक अधिकारी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों को दो दिन पहले लेबनान में "स्थानीय लोगों" द्वारा बेरूत जाते समय "कुछ समय के लिए हिरासत में" लिया गया।
यूक्रेन, नीदरलैंड ने सुरक्षा सहयोग पर किया समझौता
कीव, 2 मार्च (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और डच प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है।
मिस्र के विदेश मंत्री ने रमज़ान से पहले गाजा में युद्धविराम का आह्वान किया
अंकारा, 2 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी ने इस साल 11 मार्च के आसपास शुरू होने वाले रमजान के पवित्र महीने से पहले गाजा में संघर्ष विराम का आह्वान किया है।
कनाडा ने रूसी हीरों के आयात पर प्रतिबंध बढ़ाया
ओटावा, 2 मार्च (आईएएनएस)। कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा है कि कनाडा रूसी हीरों पर अतिरिक्त आयात प्रतिबंध लगा रहा है।
गौतम गंभीर छोड़ना चाहते हैं राजनीति, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से किया आग्रह
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा के लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उन्हें राजनीति से मुक्त करने का आग्रह किया है, ताकि वह अपनी क्रिकेट की प्रतिबद्धताओं पर ध्यान दे सकें। इसके साथ ही गंभीर ने उन्हें लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी कहा है।
पांच दिन के विश्राम के बाद राहुल गांधी की यात्रा आज फिर होगी शुरू
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। पांच दिन के विश्राम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज फिर शुरू होगी। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने बताया कि 26 फरवरी से 1 मार्च तक विश्राम था। आज दोपहर 2 बजे राजस्थान के धौलपुर से यात्रा फिर शुरू हाेगी। 3 बजे यात्रा मुरैना प्रवेश करेगी। 5 मार्च को राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे, 6 मार्च रात तक यात्रा मध्य प्रदेश में रुकेगी। 7 मार्च को बांसवाड़ा में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 7, 8 और 9 मार्च को गुजरात में यात्रा होगी।
यमन में हौथी ठिकानों पर हमला
सना, 2 मार्च (आईएएनएस) अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य गठबंधन ने यमन के लाल सागर बंदरगाह शहर होदेइदाह में हौथी सैन्य ठिकानों पर दो हवाई हमले किए। स्थानीय निवासियों और मीडिया ने यह जानकारी दी।
इज़राइल ने आगे की युद्धविराम वार्ता के लिए मांगी जीवित बंधकों की सूची
तेल अवीव, 2 मार्च (आईएएनएस)। इजराइल और हमास के बीच जारी युद्धविराम वार्ता में गतिरोध आ गया है। अब इजराइल ने कहा है कि जब तक उसे हमास द्वारा अपहृत जीवित बंधकों की सूची नहीं मिल जाती, तब तक वह वार्ता में भाग नहीं लेगा।
रूस की अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की योजना नहीं: पुतिन
मॉस्को, 2 मार्च (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के सुरक्षा परिषद के सदस्यों के साथ बैठक में कहा कि रूस की अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की कोई योजना नहीं है।
गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 30,228 : मंत्रालय
गाजा, 2 मार्च (आईएएनएस)। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा पट्टी में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 30,228 हो गया है। इजरायली सेना ने 24 घंटेे में 193 लोगों को मार डाला।











