Saturday, May 2, 2026
SGSU Advertisement

राजनीति

यूक्रेन ने 16 रूसी लड़ाकू ड्रोन मार गिराए

कीव, 25 फरवरी (आईएएनएस)। यूक्रेन के वायु रक्षा बलों ने शनिवार-रविवार की रात यूक्रेन के आसमान में रूस के 16 शहीद लड़ाकू ड्रोनों को नष्ट कर दिया।

राम जन्मभूमि मंदिर के लिए कृष्ण की नगरी में तैयार हुआ था रोडमैप, पीएम...

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से यह मंदिर आम लोगों के लिए खुल गया। बता दें कि 500 साल से ज्यादा समय तक चले राम जन्मभूमि विवाद के बाद पीएम मोदी के प्रयास से अब देश-दुनिया के राम भक्तों के लिए खुशी का क्षण आया। लेकिन, कम ही लोग जानते हैं कि राम जन्मभूमि के लिए आरएसएस, भाजपा और अन्य का संघर्ष कैसा रहा होगा। इसका ब्लूप्रिंट श्रीकृष्ण की भूमि पर तैयार किया गया था।

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने विनफास्ट की चार हजार करोड़ रुपये की ईवी फैक्ट्री...

चेन्नई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने रविवार को तूतीकोरिन में वियतनाम के विनफास्ट समूह के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) संयंत्र के पहले चरण की आधारशिला रखी।

आईडीएफ ने की गाजा में मारे गए सैनिक की मौत की पुष्टि, मरने वालों...

तेल अवीव, 25 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दक्षिण गाजा में लड़ाई में मारे गए एक सैनिक की मौत की पुष्टि की। अब पिछले साल अक्टूबर के अंत से फिलिस्तीनी क्षेत्र में इजरायल के जमीनी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 239 हो गई है।

25 फरवरी पीएम मोदी के लिए इस वजह से है खास

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात दौरे पर हैं, जहां उन्होंने देश के सबसे लंबे ब्रिज 'सुदर्शन सेतु' का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री मोदी के लिए 25 फरवरी स्मरणीय और ऐतिहासिक दिन है। आज की तारीख ही है, जिसने देश के प्रधानमंत्री पद पर पहुंचने वाले नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन पर मुहर लगाई।

शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी की अपील, लोकसभा चुनाव में मुसलमान पीएम मोदी का न करें...

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में मुसलमानों से अपील की है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर मैं भारत के मुसलमानों से छत्तीसगढ़ की सर जमीन से अपील कर रहा हूं कि मुसलमान चुनाव में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध और मुख़ालफ़त न करें, बल्कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। मौलाना ने ये बातें छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में आयोजित इस्लाहे मुआशरा कान्फ्रेंस में कही।

द्वारका के पास समुद्र में डुबकी, पीएम मोदी ने स्कूबा डाइविंग के जरिए कृष्ण...

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने पहले बेट द्वारका मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद सबसे लंबा केबल ब्रिज 'सुदर्शन सेतु' का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने द्वारका के पंचकुई समुद्र तट पर स्कूबा डाइविंग भी की। इस दौरान उनकी सुरक्षा में भारतीय नौसेना के अधिकारी तैनात रहे।

भाजपा में शामिल बसपा सांसद रितेश पांडेय ने कहा, लोकसभा चुनाव में 400 पार...

नई दिल्ली,25 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में मायावती की बहुजन समाज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से बसपा सांसद रितेश पांडेय ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद रितेश पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होने की बात कहते हुए कहा कि वह विकसित भारत के प्रधानमंत्री मोदी के विजन और कल्पना से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं और लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा ( एनडीए गठबंधन के लिए ) पार करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

मन की बात : पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के शिक्षक का किया जिक्र,...

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 110वें एपिसोड महिला दिवस और नारी शक्ति को समर्पित रहा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भाषा को संरक्षित कर रहे लोगों का भी जिक्र किया। इनमें से एक नाम अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले की शिक्षक बनवंग लोसू का भी था। इनके कार्यों के बारे में पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में बताया।

अब तीन महीने बाद होगी मन की बात, फर्स्ट टाइम वोटर्स से पीएम मोदी...

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)| रविवार को 'मन की बात' के दौरान कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब वह तीन महीने तक मन की बात कार्यक्रम नहीं कर सकेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के फर्स्ट टाइम वोटर्स से भी संवाद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को जोश और ऊर्जा से भरी अपनी युवा शक्ति पर गर्व है।

खरी बात