Saturday, May 2, 2026
SGSU Advertisement

राजनीति

भारतीय किसान संघ की किसानों से हिंसक व राजनीति प्रेरित आंदोलन नहीं करने की...

राजस्थान/ नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े किसानों के सबसे बड़े संगठन भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक राजस्थान के किशनगढ़ में शुक्रवार को शुरू हो गई है। इस मौके पर किसान संघ ने किसानों से हिंसक व राजनीति प्रेरित आंदोलन नहीं करने की अपील की।

प्रधानमंत्री की प्रेरणा व प्रयास से संयुक्त अरब अमीरात में बना पहला हिंदू मंदिरः...

लखनऊ, 23 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 वर्षों के प्रभु श्रीरामलला के वनवास के कालखंड को समाप्त कर अयोध्या धाम में अपनी दूरदर्शिता, वचनबद्धता और कर कमलों से प्रभु को विराजमान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी आए हैं। अयोध्या धाम के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व प्रयास से संयुक्त अरब अमीरात में पहला हिंदू मंदिर बना है। गत सप्ताह ही उसका लोकार्पण कर पीएम काशी में पधारे हैं। काशी मंदिरों का ही शहर है। अब काशी की आभा वैश्विक मंच पर सांस्कृतिक रूप से बुलंद हो रही है। अबूधाबी में बना मंदिर भी इसका नया उदाहरण है। पीएम का दुनिया की सबसे प्राचीन सांस्कृतिक नगरी काशी में ऐसे समय में आगमन हो रहा है, इसलिए सबसे प्राचीन सांस्कृतिक नगरी में काशीवासियों की तरफ से उनका जोरदार अभिनंदन करता हूं। उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं।

काशी केवल हमारी आस्था का तीर्थ ही नहीं, बल्कि भारत की शाश्वत चेतना का...

वाराणसी, 23 फरवरी (आईएएनएस)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी केवल हमारी आस्था का तीर्थ ही नहीं है, ये भारत की शाश्वत चेतना का जाग्रत केंद्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

बिहार : तेजस्वी का स्वागत करता दिखा शाॅर्प शूटर, भाजपा ने कहा, ‘राजद का...

पटना, 23 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव इन दिनों अपनी जन विश्वास यात्रा पर हैं। गुरुवार को उनकी यात्रा सीवान पहुंची। यात्रा के दौरान उनके मंच पर शाॅर्प शूटर मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी भी दिखाई दिया, जिसकी तस्वीर अब वायरल हो रही है। इधर, भाजपा अब राजद नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि राजद का स्थिति नई लेबल में पुरानी शराब जैसी है।

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के यहां ईडी की छापेमारी

गोरखपुर, 23 फरवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के घर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम बैंक लोन घोटाला केस में छापा मारा है।

लोकसभा चुनाव से पहले आज अपने संसदीय क्षेत्र को पीएम मोदी देंगे उपहार (लीड-1)

वाराणसी, 23 फरवरी (आईएएनएस)।लोकसभा चुनाव से पहले काशी की जनता को कई परियोजनाओं की सौगात देने काशी पहुंचे प्रधानमंत्री शुक्रवार को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह चुनावी आगाज भी करेंगे। मोदी तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे व दो जनसभाएं करेंगे।

ब्राह्मणों को साधने के लिए भाजपा ने राजस्थान के सीएम को उतारा मैदान में

लखनऊ 23 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव से पहले ब्राह्मणों को साधने के लिए भाजपा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मैदान मे उतारा गया है। आज वह यूपी के दौरे पर हैं।

खान यूनिस के नासिर अस्पताल में फिर से प्रवेश कर गई इज़राइली सेना

गाजा, 23 फरवरी (आईएएनएस)। गाजा स्थित फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि इजराइली सेना ने अपने सैनिकों को कुछ देर के लिए वापस बुलाने के तुरंत फिर से नासिर अस्पताल में सशस्त्र सैनिकों के साथ चार बख्तरबंद वाहनोें भेजे।

मध्य गाजा पर इजराइली बमबारी में 40 की मौत, 100 घायल: हमास

गाजा, 23 फरवरी (आईएएनएस)। गाजा में हमास द्वारा संचालित सरकार के मीडिया कार्यालय ने एक प्रेस बयान में कहा है कि मध्य गाजा पट्टी पर इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 40 फिलिस्तीनी मारे गए और 100 अन्य घायल हो गए।

हौथी ने इजराइल, ब्रिटिश मालवाहक जहाज व अमेरिकी युद्धपोत पर किए हमले : प्रवक्ता...

सना, 23 फरवरी (आईएएनएस)। यमन के हौथी समूह ने कहा है कि उसने एक इजराइली शहर, एक ब्रिटिश मालवाहक जहाज और एक अमेरिकी युद्धपोत पर हमले किए हैं। इसे उसने यमन के खिलाफ "अमेरिकी-ब्रिटिश हमले" का जवाब बताया है।

खरी बात