हमास के साथ युद्ध के कारण इज़रायल की अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट
लंदन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इजरायल का उत्पादन तेजी से घटा है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यह लगभग दो साल में पहली गिरावट है। हमास के साथ युद्ध से अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ा है।
तीसरे दिन भी दिल्ली में जमे हैं झारखंड कांग्रेस के नाराज विधायक, अपनी ही...
रांची, 19 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड की चंपई सोरेन सरकार की कैबिनेट में शामिल अपनी ही पार्टी के चार मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कांग्रेस के विधायक सोमवार को तीसरे दिन भी दिल्ली में जमे हैं। इन विधायकों का कहना है कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे 23 फरवरी से आयोजित होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में शामिल नहीं होंगे।
मुगल शासन को फिर से ला रही हैं ममता बनर्जी, महिलाओं के साथ हुआ...
नई दिल्ली,19 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा ने संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अपराध को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में मुगल शासन को फिर से ला रही हैं और राज्य में महिलाओं के साथ जो हो रहा है, वो राज्य के लिए एक कलंक है। बंगाल की जनता ममता बनर्जी को इसका जवाब जरूर देगी।
ईश्वर ने मुझे राष्ट्र रूपी मंदिर के निर्माण का सौंपा है जिम्मा : प्रधानमंत्री...
संभल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। श्री कल्कि धाम के शिलान्यास के लिए संभल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अब पराभव से विजय की ओर प्रस्थान करने वाला राष्ट्र बन गया है। हम पर सैकड़ो वर्षों से आक्रमण हुए। कोई और देश होता तो नष्ट हो गया होता। हम फिर भी डटे हैं। सदियों के बलिदान अब फलीभूत हो रहे हैं। जैसे लंबे समय से पड़ा बीज वर्षा काल में अंकुरित होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे प्रमोद कृष्णम् यहां मंदिर बना रहे हैं, वैसे ही ईश्वर ने मुझे राष्ट्र रूपी मंदिर के निर्माण का जिम्मा सौंपा है। उसको भव्यता दे रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को संभल कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे।
भारत में जो पहले असंभव था, आज वो संभव है : मुख्यमंत्री योगी
संभल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में जो पहले असंभव माना जाता था, आज वो संभव हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र नई समृद्धियों को प्राप्त कर रहा है। यहां आस्था का सम्मान और आजीविका की गारंटी दोनों ही है। पहले की सरकारों ने न तो आस्था का सम्मान किया और ना ही आजीविका ही दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें सोमवार को ऐंचोड़ा कंबोह में आयोजित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के दौरान कहीं।
कमलनाथ को लेकर जारी अटकलबाजी से कांग्रेसी असमंजस में
भोपाल 19 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके पुत्र छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की भले ही अब भी अटकलबाजियां जारी होंं, मगर कांग्रेस के नेताओं के बयानों ने आम कार्यकर्ता को असमंजस में जरूर डाल दिया है।
पीएम नरेंद्र मोदी कल जाएंगे जम्मू, खोलेंगे सौगातों का पिटारा
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को जम्मू के दौरे पर होंगे। इस दौरान वह जम्मू के लोगों को कई सौगात देंगे। वह यहां 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।
संदेशखाली: राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखी चिट्ठी में सुकांत मजूमदार ने की पीड़िता की...
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाला के उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। यहां से जिस तरह की खबरें सामने आ रही हैंं, वह किसी को भी झकझोर देने के लिए काफी है। वहीं संदेशखाली में हो रहे विरोध प्रदर्शन ने पश्चिम बंगाल की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। वहां एक तरफ ममता बनर्जी की पार्टी और वह स्वयं संदेशखाली के मुद्दे पर बचाव की मुद्रा में नजर आ रही हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा और कांग्रेस जैसे तमाम दल इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले खड़े हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैंने राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन को पत्र लिखा है और उस पीड़िता की पहचान उजागर करने के संबंध में तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया है। जिसने साहसपूर्वक पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा संदेशखाली में दोषियों के खिलाफ एक वीडियो बयान दर्ज कराया और उसके बाद उसे जो उत्पीड़न झेलना पड़ा।
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में आकर्षण का केंद्र रहा ‘मोदी स्टोरी’ स्टॉल, जानें क्या...
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन दो दिनों तक दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित हुआ। अधिवेशन में 'मोदी स्टोरी' स्टॉल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस स्टॉल में पीएम मोदी के जीवन के खास पलों को दर्शाया गया। गुजरात से दिल्ली तक के उनके राजनीतिक संघर्ष और सफर की झलक यहां देखने को मिली।
पीएम मोदी ने कल्किधाम में कहा, कुछ लोग अच्छे कार्य मेरे लिए ही छोड़...
संभल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल्कि धाम के शिलान्यास का सौभाग्य उन्हें मिला है। विश्वास है कि यह भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभर कर सामने आएगा। 18 साल की प्रतीक्षा के बाद यह अवसर आया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अच्छे कार्य उनके लिए ही छोड़ गए हैं। आगे भी जितने अच्छे काम रह गए हैं, उनको भी संतों और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से हम पूरा करेंगे।











