आज अमेठी का चढ़ेगा सियासी पारा, स्मृति करेंगी संवाद व राहुल गांधी निकालेंगे यात्रा
अमेठी, 19 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी में सियासी पारा फिर चढ़ रहा है। एक तरफ आज जहां अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ काफी समय बाद अमेठी आ रहे हैं, तो वहीं केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी भी सोमवार से अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगी।
ईरान के सर्वोच्च नेता ने देशवासियों से चुनावों में मतदान का किया आग्रह
तेहरान, 19 फरवरी (आईएएनएस) ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने 1 मार्च को होने वाले संसद और निकाय के चुनाव में भारी मतदान का आह्वान किया है।
अमेरिकी सीनेट द्वारा इज़राइल के लिए 14 अरब डॉलर के सहायता पैकेज को मंजूरी...
तेहरान, 19 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने इजरायल के लिए 14 अरब डॉलर के सहायता पैकेज को मंजूरी देने के लिए अमेरिकी सीनेट की निंदा की है, उन्होंने कहा कि इससे गाजा पट्टी में और अधिक रक्त बहेगा।
फ़िलिस्तीन को राष्ट्र के रूप में मान्यता देना ही है क्षेत्रीय स्थिरता की कुंजी...
रामल्लाह, 19 फरवरी (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी राष्ट्रपति ने कहा है कि संघर्ष को सुलझाने और क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पूर्वी यरुशलम को अपनी राजधानी बनाकर एक फिलिस्तीनी राष्ट्र आवश्यक है।
गाजा में इजरायली हमलों में अब तक लगभग 29 हजार फिलिस्तीनियों की मौत :...
गाजा, 19 फरवरी (आईएएनएस)। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा पट्टी में इजरायली हमले में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 28,985 हो गई है।
पाकिस्तान : पीटीआई के पीएम उम्मीदवार उमर अयूब बोले, केंद्र और प्रांतों में बनाएंगे...
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार उमर अयूब खान ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी केंद्र और प्रांतों में सरकार बनाएगी, मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है।
जरदारी होंगे राष्ट्रपति पद के लिए पीपीपी के उम्मीदवार : बिलावल भुट्टो
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने फैसला किया है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए आसिफ अली जरदारी उनके उम्मीदवार होंगे।
लखनऊ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: 350 कलाकार करेंगे मेहमानों का मनोरंजन
लखनऊ, 18 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 शामिल होने आए अतिथि सोमवार को लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) की यात्रा करेंगे। रास्ते में 14 सांस्कृतिक मंचों पर 350 कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर उनका मनोरंजन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर खत्म किया पांच सदियों का इंतजार...
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के 10 वर्षों के कामकाज और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा है कि उनकी सरकार ने सदियों से लटके काम का समाधान करने का साहस दिखाया है।
कमलनाथ का चरित्र दबाव में आने वाला नहीं : दिग्विजय
भोपाल 18 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके पुत्र छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ की भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि कमलनाथ का चरित्र किसी भी दबाव में न आने वाला है।











