ट्रांसफर-पोस्टिंग स्कैंडल में भी घिर सकते हैं हेमंत सोरेन, विनोद ने चैटिंग के कबूलनामे...
रांची, 10 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जमीन घोटाले के बाद ट्रांसफर-पोस्टिंग स्कैंडल में भी घिर सकते हैं। ईडी उनके करीबी विनोद सिंह से इस संबंध में शनिवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ कर रही है। विनोद सिंह ने अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए हेमंत सोरेन को व्हाट्सएप पर कई मैसेज भेजे थे। उसने इसकी एवज में मोटी रकम के ऑफर भी दिए थे। ईडी की पूछताछ में उसने ये बातें कबूल कर ली हैं। उनसे चैट से जुड़े दस्तावेजों पर ईडी अफसरों के समक्ष हस्ताक्षर भी कर दिए हैं।
अनंत विजय की पुस्तक ओवर द टॉप: ओटीटी का विमोचन
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। प्रभात प्रकाशन की तरफ से प्रकाशित वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार अनंत विजय की किताब 'ओवर द टॉप ' का लोकार्पण इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के समवेत सभागार में शुक्रवार की शाम को हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर, इंदिरा गांधी कला केंद्र के सदस्य सचिव प्रो सच्चिदानंद जोशी के अलावा भारी संख्या में साहित्य और मीडिया से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
हेमंत सोरेन केस में ईडी ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू से शुरू की पूछताछ,...
रांची, 10 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी आज कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव भी आज ईडी के दफ्तर में पहुंचे हैं।
‘नमो हैट्रिक’ की भगवा टीशर्ट पहनकर संसद भवन पहुंचे अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को 'नमो हैट्रिक' के नारे लिखे भगवा टीशर्ट पहनकर संसद भवन पहुंचे।
मिस्र के अधिकारी युद्ध विराम की बाधा को दूर करने के लिए पहुंचे तेल...
तेल अवीव, 10 फरवरी (आईएएनएस)। हमास और इजराइल के बीच युद्ध का सिलसिला जारी है, जिसकी जद में आकर अब तक कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं, मिस्र के अधिकारी तेल अवीव पहुंचे, जहां उन्होंने युद्धविराम वार्ता और संभावित बंधक रिहाई समझौते में तेजी लाने की प्रक्रिया शुरू की।
राम मंदिर के निर्माण व रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर लोकसभा में चर्चा शुरू
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। राम मंदिर के ऐतिहासिक निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर लोकसभा में चर्चा शुरू हो गई है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट सत्र के आखिरी दिन राम मंदिर पर नियम 193 के तहत लोकसभा में यह विशेष चर्चा हो रही है।
लोकसभा में नियम 193 और राज्यसभा में नियम 176 के तहत राम मंदिर पर...
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को संसद के कामकाज के एजेंडे के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि आज लोकसभा में नियम 193 और राज्य सभा में नियम 176 के तहत राम मंदिर निर्माण के ऐतिहासिक महत्त्व और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा होगी।
दो-तिहाई बहुमत का दावा करते हुए इमरान ने दिया ‘विजय भाषण’
इस्लामाबाद, 10 फरवरी (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के मामले में अदियाला जेल में बंद पीटीआई के संस्थापक इमरान खान ने पाकिस्तान के आम चुनाव में दो-तिहाई बहुमत का दावा करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के माध्यम से भाषण दिया।
मिस्र ने गाजा संघर्ष की शुरुआत से ही राफा क्रॉसिंग को खोला
काहिरा, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बयान के जवाब में मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा है कि मिस्र ने इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से ही गाजा पट्टी में मानवीय सहायता के लिए राफा क्रॉसिंग को खोल दिया है।
एर्दोगन ने गाजा में इजरायली हमले के खिलाफ इस्लामिक देशों से एकजुट होने का...
इस्तांबुल, 10 फरवरी (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन ने गाजा पट्टी में चल रहे इजरायली हमले के जवाब में इस्लामिक देशों से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया है।











