अमेरिकी सेना ने यमन में दो हौथी ड्रोन और तीन मिसाइलें नष्ट की
सना, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि उसकी सेना ने पिछले 24 घंटों में यमन में हौथी के ठिकानों पर हमले किए हैं जिसमें दो ड्रोन, एक ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और तीन एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों को नष्ट कर दिया गया है।
ब्रिटेन में हिंसा, नस्लवाद के विरोध में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
लंदन, 8 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन में बीते कई दिनों से हिंसा हो रही है। अप्रवासियों को निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच ब्रिटेन के कई शहरों और कस्बों में हजारों की संख्या में नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं।
ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री अहमद हचानी को किया बर्खास्त
ट्यूनिस, 8 अगस्त (आईएएनएस) ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री अहमद हचानी को बर्खास्त कर दिया है। ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार देर रात एक बयान में इसकी जानकारी दी।
कश्मीर विवाद के समाधान में शिमला समझौते को ध्यान में रखना जरूरी : संयुक्त...
संयुक्त राष्ट्र, 8 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा है कि कश्मीर विवाद का समाधान खोजने में 1972 के शिमला समझौते को भी ध्यान में रखना होगा।
‘पॉक्सो का सामना कर रहे येदियुरप्पा सार्वजनिक जीवन से संन्यास लें’- सीएम सिद्दारमैया
मैसूर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक में एमयूडीए और एसटी फंड घोटाले के आरोप-प्रत्यारोप के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा पर निशाना साधा है।
बिहार में किसानों को डीजल अनुदान देने की प्रक्रिया धीमी, 10 दिन में बांटे...
पटना, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में सूखे से निपटने के लिए किसानों को डीजल अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि, इसकी रफ्तार अभी धीमी है।
भारत ने अप्रैल-मई में निर्यात किया 123 मिलियन डॉलर का गैर-बासमती चावल
नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की ओर से चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-मई में 122.7 मिलियन डॉलर के गैर-बासमती चावल का निर्यात किया गया है। सरकार की ओर से उत्पादन और उपलब्धता को नजदीक से मॉनिटर किया जा रहा है। वाणिज्य और इंडस्ट्री राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में यह बात कही।
ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड, जिसने कुवैत को इराक के कब्जे से मुक्त कराकर सद्दाम हुसैन...
नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। साल 1990, विश्व इतिहास के उन वर्षों में से एक है जिसने भू राजनीतिक परिदृश्य को हमेशा के लिए बदल दिया। इसी दिन इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन ने अपने पड़ोसी देश कुवैत पर आक्रमण कर दिया। आज हम 7 अगस्त की तारीख के इतिहास में नाटो के सहयोगियों और उसके मित्र देशों द्वारा इराक के खिलाफ लड़े गए युद्ध में चलाए गए इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन के बारे में बताएंगे, जिसने इराक में सद्दाम हुसैन की सत्ता को उखाड़ फेंकने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस्माइल हानिया की मौत के बाद याह्या सिनवार को हमास का प्रमुख बनाया गया
तेल अवीव, 7 अगस्त (आईएएनएस)। हमास ने याह्या सिनवार को सैन्य संगठन और अपना राजनीतिक प्रमुख घोषित किया है। इस घोषणा के बाद, उग्रवादी संगठन का सत्ता केंद्र फिलिस्तीन के गाजा में स्थानांतरित हो जाएगा।
बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गए
ढाका, 7 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्तापलट हो गया है। जारी हिसा के बीच देशभर में 20 अवामी लीग नेताओं समेत 29 लोगों के शव मिले हैं।











