प्रदर्शनकारियों ने ढाका में शेख मुजीबुर रहमान की प्रतिमा तोड़ी

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। शेख हसीना के बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़कर भागने की खबर के बाद छात्रों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 'गणबंधन' पर धावा बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने ढाका में बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति और शेख हसीना के पिता शेक्ष मुजीबुर रहमान की प्रतिमा को भी तोड़ दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, ढाका की सड़कों पर करीब चार लाख प्रदर्शनकारी हैं। 

भारी हिंसा के बीच बांग्लादेश पीएम शेख हसीना ‘सुरक्षित स्थान’ के लिए रवाना

ढाका, 5 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच सोमवार दोपहर शेख हसीना ने देश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और एक सैन्य हेलीकॉप्टर में सवार होकर सुरक्षित स्थान पर चली गई हैं। मीडिया रिपोर्ट में ये बात बताई गई है।

ईरानी संसद के स्पीकर की चेतावनी, हमास प्रमुख की मौत का बदला ‘भयानक और...

तेहरान, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान में इजरायली हमले में हमास पोलित ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानिया की मौत के बारे में ईरानी संसद के स्पीकर बाकर कालीबाफ ने रविवार को कहा कि इस मामले में ईरान की प्रतिक्रिया “भयानक और स्मार्ट’ होगी।

लीबिया ने सोमालिया की राजधानी में हुए घातक हमले की निंदा की

त्रिपोली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी में समुद्र तट के किनारे स्थित एक होटल पर अल-शबाब चरमपंथी समूह द्वारा आत्मघाती हमला किया गया था। लीबिया के विदेश मंत्रालय ने इस आत्मघाती हमले की निंदा की है।

लोगों की सेहत मोदी सरकार की प्राथमिकता, स्वास्थ्य बजट में 164 प्रतिशत की बढ़ोतरी...

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने लोगों के स्वास्थ्य को मोदी सरकार की प्राथमिकता बताते हुए दावा किया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना भारत में चलाई जा रही है और स्वास्थ्य बजट के आवंटन में भी 164 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

बांग्लादेश हिंसा में 101 लोगों की मौत

ढाका, 5 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भड़की अभूतपूर्व हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। आरक्षण सुधार की मांग से शुरू हुआ आंदोलन सरकार बदलने के आंदोलन के रूप में तब्दील हो गया है।

ईरान, जॉर्डन ने हमास प्रमुख की हत्या और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

तेहरान, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने हमास पोलित ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या पर चर्चा की।

बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी...

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने अपने सभी नागरिकों को अगले आदेश तक बांग्लादेश की यात्रा से बचने की सलाह दी है। बांग्लादेश में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच ये एडवाइजरी जारी की गई है।

गाजा के स्कूलों पर इजरायली हमलों की ईरान ने की निंदा

तेहरान, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने गाजा शहर में अल-नस्र और हसन सलामा के स्कूलों पर इजरायल के घातक हवाई हमलों की निंदा की है।

बांग्लादेश में छात्रों का विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू, भारत ने जारी की एडवाइजरी

ढाका, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारतीय दूतावास ने रविवार को एक एडवाइजरी जारी कर देश में रहने वाले भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया। उधर, सिलहट में छात्रों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन फिर से शुरू हो गया है।

खरी बात