अमेरिका ने अन्य देशों द्वारा ऑर्डर की गई मिसाइलों को भेजा यूक्रेन
वाशिंगटन, 21 जून (आईएएनएस)। अमेरिका ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अन्य देशों द्वारा ऑर्डर की गई सैकड़ों वायु रक्षा मिसाइलों को यूक्रेन भेज रहा है, ताकि यूक्रेन रूस से अपनी रक्षा कर सके।
केजरीवाल को मिली जमानत पर ‘आप’ में खुशी की लहर, भगवंत मान ने लिखा...
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दे दी है। वह मनी लांड्रिंग मामले में जेल में थे। हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें 21 दिन के लिए जमानत मिली थी। वहीं, चुनाव होते ही 2 जून को फिर से जेल चले गए थे। लेकिन अब उन्हें 18 दिन बाद नियमित जमानत मिल गई है।
प्रोटेम स्पीकर पर कांग्रेस का ऐतराज, कहा- कोडिकुन्निल सुरेश की वरिष्ठता को किया गया...
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस) लोकसभा के लिए भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं। कांग्रेस ने इस पर अपनी आपत्ति दर्ज की है और इसे संसदीय परंपरा के खिलाफ लिया गया निर्णय कहा है। गौरतलब है कि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। यह जानकारी गुरुवार शाम केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी। संसदीय कार्य मंत्री के मुताबिक नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक महताब बतौर प्रोटेम स्पीकर अध्यक्ष का कर्तव्य निभाएंगे।
पाक-चीन के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के उल्लेख पर सवाल उठाने का भारत को...
इस्लामाबाद, 20 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान-चीन के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के उल्लेख पर सवाल उठाने का भारत के पास "कोई अधिकार या आधार" नहीं है। यह टिप्पणी बीजिंग में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके चीनी समकक्ष ली कियांग के बीच वार्ता के बाद 8 जून को जारी संयुक्त बयान के संदर्भ में की गई है।
चार साल से बंद देश की सबसे पुरानी सुरदा तांबा खदान में फिर शुरू...
जमशेदपुर, 20 जून (आईएएनएस)। देश में हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की सबसे पुरानी तांबा खदानों में से एक झारखंड के मुसाबनी स्थित सुरदा माइंस की चमक एक बार फिर लौटने वाली है। भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने माइनिंग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 65.52 हेक्टेयर वन भूमि के लीज के लिए क्लीयरेंस दे दी है।
कनाडा ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित किया
ओटावा, 20 जून (आईएएनएस)। कनाडा ने ईरानी सशस्त्र बलों की एक शाखा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को "आतंकवादी इकाई" घोषित किया है।
इजरायली सेना ने राफा में मर्चेंट ट्रकों के 10 फिलिस्तीनी सुरक्षाकर्मियों को मार गिराया...
गाजा, 20 जून (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि गाजा पट्टी के दक्षिण में राफा शहर में इजरायली सेना ने मर्चेंट ट्रकों के कम से कम 10 फिलिस्तीनी सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी है।
अमेरिकी सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के बड़े सदस्य को मार गिराया
वाशिंगटन, 20 जून (आईएएनएस/डीपीए)। अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने सीरिया में हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट आतंकवादी मिलिशिया के एक बड़े सदस्य को मार गिराया है।
अमेरिकी कांग्रेस में एक और भारतीय मूल के व्यक्ति के चुने जाने की संभावना
न्यूयॉर्क, 20 जून (आईएएनएस)। एक और भारतीय मूल के नेता अमेरिकी कांग्रेस में जा सकते हैं। वर्जीनिया डेमोक्रेटिक प्राइमरी में सुहास सुब्रमण्यम की जीत के साथ अगले साल एक और सदस्य के अमेरिकी कांग्रेस में जाने की संभावना प्रबल हो गई है।
खरीफ की फसलों के लिए एमएसपी बढ़ाने के फैसले की सत्ता पक्ष ने की...
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में खरीफ की 14 प्रमुख फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल के इस फैसले पर जहां सत्ता पक्ष की ओर से इसकी सराहना की गई, वहीं प्रमुख किसानों नेताओं ने नाखुुशी जाहिर की।











