बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार, पोलिंग बूथ्स व स्ट्रांग रूम्स पर रखें नजर :...

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। एक जून को अंतिम चरण का मतदान और चार जून को वोटों की गिनती होनी है। राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा है कि वे पोलिंग बूथ्स और स्ट्रांग रूम्स पर नज़र रखें। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने व उनकी पार्टी ने जनता से जुड़े मुद्दे उठाए हैं।

दुनिया में हिंदू संस्कृति का बढ़ रहा प्रभाव : भार्गव

रतलाम, 30 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में विश्व हिंदू परिषद का प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने कहा कि दुनिया में हिंदू संस्कृति का प्रभाव बढ़ रहा है। एक स्थानीय विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग में 100 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर बस हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

लखनऊ, 30 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में हुए बस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की और मुआवजे का ऐलान किया।

पटना में छात्र की हत्या पर बवाल, विपक्ष ने लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार...

पटना, 28 मई (आईएएनएस)। पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हर्ष राज की सोमवार को हत्या कर दी गई। गुस्साए छात्रों ने मंगलवार को हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पटना के कारगिल चौक पर जम कर विरोध प्रदर्शन किया।

सपा को झटका, वरिष्ठ नेता नारद राय ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने...

बलिया, 28 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नारद राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की बात कही है।

कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर ने खुद के ऊपर हमले की जताई आशंका, भाजपा विधायक...

बिलासपुर, 27 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने भाजपा के सदर विधायक पर गुंडातत्वों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गुंडातत्व भाजपा नेताओं के साथ सरेआम घुम रहे हैं। इसी कारण उन्हें गुंडातत्वों से एक बार फिर से हमले का भय बना हुआ है।

कांग्रेस के नेताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर किया...

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

बेमेतरा विस्फोट के लिए कांग्रेस नेे भाजपा को बताया जिम्मेदार, सीएम ने जांच कराने...

रायपुर, 27 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाते हुए इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। उधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घटना की जांच कराने व पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

नौसेदा फिर बने लिथुआनिया के राष्ट्रपति

विनियस, 27 मई (आईएएनएस)। निवर्तमान राष्ट्रपति गितानस नौसेदा रविवार को हुए चुनाव में इंग्रिडा सिमोनीटे को हराकर एक बार फिर लिथुआनिया के राष्ट्रपति चुने गए।

रफा में इजरायली बमबारी में 40 की मौत

गाजा, 27 मई (आईएएनएस)। गाजा पट्टी के सबसे दक्षिणी शहर रफा में इजरायल ने जबरदस्त बमबारी की है जिसमें कम से कम 40 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। फिलिस्तीनी मीडिया की ओर से ये जानकारी सामने आई है।

खरी बात