यूक्रेन के खार्किव में मिसाइल हमलों में 7 की मौत, 21 घायल
कीव, 24 मई (आईएएनएस)। रूसी सेना ने यूक्रेन के खार्किव में मिसाइल हमले किए। इन हमलों में सात लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हो गए।
स्रेब्रेनिका नरसंहार की याद में संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव से भारत ने बनाई...
संयुक्त राष्ट्र, 24 मई (आईएएनएस)। यूगोस्लाविया के विघटन के बाद हुए गृह युद्ध के दौरान 1995 में स्रेब्रेनिका में बड़े पैमाने पर नरसंहार हुआ था। अब इस नरसंहार की याद में एनुअल डे मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव लाया गया। लेकिन भारत ने इस प्रस्ताव से अलग रहने का फैसला किया।
गाजा में इजरायली सेना ने 24 लोगों की हत्या की
गाजा, 24 मई (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने उत्तरी और मध्य गाजा में दो घरों को निशाना बनाया, जिसमें रात भर में कम से कम 24 लोग मारे गए। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।
पुतिन ने अमेरिकी संपत्ति जब्त करने की अनुमति वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए
मॉस्को, 24 मई (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका द्वारा रूसी संपत्तियों की संभावित जब्ती के जवाब में अमेरिकी संपत्तियों को जब्त करने के एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए।
अदाणी समूह के खिलाफ टूलकिट का खुलासा
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। अदाणी समूह और उसकी कुछ व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ काम कर रहे एक टूलकिट का खुलासा हुआ है। इसमें कम्युनिस्ट, पाकिस्तानी, इस्लामी कट्टरपंथी, अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस और पश्चिमी देश शामिल हैं।
नॉर्वे रूसी पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाएगा
कोपेनहैगन, 23 मई (आईएएनएस/डीपीए)। नॉर्वे सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह अगले हफ्ते से रूसी पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा देगा। ओस्लो अपने पड़ोसी के साथ 198 किमी लंबी आर्कटिक भूमि सीमा को सख्त करना जारी रखे हुए है।
आईसीसी के फैसले के बावजूद हंगरी नेतन्याहू को हिरासत में नहीं लेगा
बुडापेस्ट, 23 मई (आईएएनएस/डीपीए)। हंगरी ने कहा है कि वह अपने क्षेत्र में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) का वारंट लागू नहीं करेगा।
नामीबिया चाहता है हरित ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति में अग्रणी भूमिका निभाना
विंडहोक (नामीबिया), 23 मई (आईएएनएस)। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि नामीबिया हरित ऊर्जा परिवर्तन के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण खनिजों की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में खुद को एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर रहा है।
उत्तर कोरिया के उकसावे से क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा : दक्षिण कोरिया
सियोल, 23 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को कहा कि उत्तर कोरिया की परमाणु और मिसाइल की धमकियां कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और सुरक्षा को कमजोर कर रही हैं। रूस के शीर्ष राजनयिक ने सियोल के अमेरिका और जापान के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास को क्षेत्र को अस्थिर करने वाला स्रोत बताया है।
शरीफ सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ीं, विपक्ष की इस्लामाबाद तक लंबे मार्च की योजना
इस्लामाबाद, 23 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार के लिए कठिन समय आने वाला है। देश में एक बड़ा विपक्षी गठबंधन बन रहा है। यह बड़े पैमाने पर रैलियां, विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की गठबंधन सरकार को 'गिराने' की योजना बना रहा है।











