इजरायली हमले में हिजबुल्लाह के 5 आतंकवादियों की मौत
बेरूत, 21 मई (आईएएनएस)। दक्षिणी लेबनान के कई गांवों और कस्बों पर इजरायली हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के पांच सदस्य मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए।
पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे पटना, दिवंगत सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि
पटना, 20 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। पटना हवाई अड्डे से वे सीधे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर पहुंचे और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व उप मुख्यमंत्री के परिजनों से मिले और उन्हें ढाढस बंधाया।
कोलंबो में मॉल के बाहर ईरानी राजदूत पर हमला करने के आरोप में लंकाई...
कोलंबो, 20 मई (आईएएनएस)। यहां के एक शॉपिंग मॉल की कार पार्किंग के अंदर कार पार्क करने को लेकर हुए झगड़े के बाद पुलिस ने ईरानी राजदूत को कुचलने की कोशिश करने के आरोप में 33 वर्षीय एक स्थानीय व्यवसायी को गिरफ्तार किया और उसे सोमवार को अदालत में पेश किया।
रतन टाटा, कुमार मंगलम बिड़ला, आनंद महिंद्रा ने विकास के लिए डाला वोट
मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के मतदान के लिए उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट लीडर्स ने सोमवार को बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना वोट डाला।
नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ने चौथी बार जीता विश्वास मत, 157 सदस्यों...
काठमांडू, 20 मई (आईएएनएस) नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने सोमवार को संसद में विश्वास मत हासिल कर लिया। दिसंबर 2022 में दोबारा प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद वह चौथी बार विश्वास मत जीते।
मोहम्मद मुखबर होंगे ईरान के कार्यवाहक राष्ट्रपति, पांच दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
तेहरान, 20 मई (आईएएनएस/डीपीए)। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में इब्राहिम रईसी की मौत के बाद प्रथम उप राष्ट्रपति मोहम्मद मुखबर को सोमवार को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया।
राष्ट्रपति रईसी की मौत की पुष्टि के बाद ईरान के मंत्रिमंडल की आपात बैठक
तेहरान, 20 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत की पुष्टि के बाद ईरानी मंत्रिमंडल की सोमवार को एक आपात बैठक बुलाई गई। यह 24 घंटे से भी कम समय में मंत्रिमंडल की दूसरी आपात बैठक थी।
लाई चिंग ते ने ली ताइवान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ
ताईपेई, 20 मई (आईएएनएस/डीपीए)। ताइवान की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) के लाई चिंग ते ने सोमवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ली और पदभार ग्रहण किया।
इब्राहिम रईसी के निधन पर पीएम मोदी ने कहा, दुख की इस घड़ी में...
नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर शोक जताया और कहा कि दुख की घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है।
दुनिया में 7 में से 1 आईफोन भारत में बनता है : पीएम मोदी
नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि स्थानीय विनिर्माण ताकत का शानदार प्रदर्शन करते हुए एप्पल ने भारत में आईफोन का उत्पादन दोगुना कर दिया है और दुनिया में सात में से एक आईफोन का निर्माण अब देश में हो रहा है।











