इजरायली सेना ने गाजा में तीन बंधकों के शव किए बरामद
यरुशलम, 18 मई (आईएएनएस)। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) और इजरायली सुरक्षा एजेंसी (आईएसए) ने एक संयुक्त अभियान में गाजा पट्टी में तीन इजरायली बंधकों के शव बरामद किए हैं। आईडीएफ के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने यह जानकारी दी।
गाजा युद्ध मुद्दे पर कैलिफोर्निया विवि के प्रेसिडेंट ने दिया इस्तीफा
सैन फ्रांसिस्को, 18 मई (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया में सोनोमा स्टेट यूनिवर्सिटी (सीएसयू) के प्रेसिडेंट मिंग-तुंग माइक ली ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एक दिन पहले ही सीएसयू के अधिकारियों ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया था।
जेलेंस्की ने कुछ सजायाफ्ता अपराधियों को सशस्त्र बलों में शामिल करने की अनुमति वाले...
कीव, 18 मई (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अदालत द्वारा दोषी करार दिये जा चुके कुछ सजायाफ्ता अपराधियों को देश के सशस्त्र बलों में शामिल होने की अनुमति देने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। संसद प्रेस सेवा ने इसकी जानकारी दी।
बाइडन के सुरक्षा सलाहकार सऊदी अरब, इजरायल के दौरे पर
वाशिंगटन, 18 मई (आईएएनएस/डीपीए)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन सऊदी अरब और इजरायल की यात्रा पर हैं।
धामी, मेघवाल व विजयवर्गीय ने दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में किया प्रचार...
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।
धामी, मेघवाल व विजयवर्गीय ने दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में किया प्रचार
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।
माला पहनाने के बहाने कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया को मारा थप्पड़
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार पर शुक्रवार को दो युवकों ने हमला कर दिया। इन युवकों ने दिल्ली में प्रचार कर रहे कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारे। हालांकि वहां मौजूद कन्हैया के समर्थकों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में स्थित करतार नगर में हुई।
रायबरेली में कांग्रेस व सपा ने दिखाई एकजुटता, राहुल को जिताने की अपील
रायबरेली, 17 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस व समाजवादी पार्टी की शुक्रवार को रायबरेली में आयोजित एक संयुक्त रैली में दोनों दलों के नेताओं ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए यहां से इंडिया गठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। रैली को सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबोधित किया।
ऑस्ट्रेलिया ने उत्तर कोरिया की हथियार आपूर्ति से जुड़ी छह इकाइयों पर लगाये प्रतिबंध
सिडनी, 17 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को उत्तर कोरिया द्वारा रूस को हथियारों की आपूर्ति से जुड़ी छह इकाइयों पर वित्तीय प्रतिबंध लगा दिये।
गाजा में इजरायली हमला रोकने के लिए दक्षिण अफ्रीका के आवेदन पर आईसीजे में...
हेग, 17 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने गाजा में इजरायली सैन्य कार्रवाई रोकने के दक्षिण अफ्रीका के आवेदन पर गुरुवार को दो दिवसीय सुनवाई शुरू की।











