माला पहनाने के बहाने कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया को मारा थप्पड़
नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार पर शुक्रवार को दो युवकों ने हमला कर दिया। इन युवकों ने दिल्ली में प्रचार कर रहे कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारे। हालांकि वहां मौजूद कन्हैया के समर्थकों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में स्थित करतार नगर में हुई।
रायबरेली में कांग्रेस व सपा ने दिखाई एकजुटता, राहुल को जिताने की अपील
रायबरेली, 17 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस व समाजवादी पार्टी की शुक्रवार को रायबरेली में आयोजित एक संयुक्त रैली में दोनों दलों के नेताओं ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए यहां से इंडिया गठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। रैली को सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबोधित किया।
ऑस्ट्रेलिया ने उत्तर कोरिया की हथियार आपूर्ति से जुड़ी छह इकाइयों पर लगाये प्रतिबंध
सिडनी, 17 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को उत्तर कोरिया द्वारा रूस को हथियारों की आपूर्ति से जुड़ी छह इकाइयों पर वित्तीय प्रतिबंध लगा दिये।
गाजा में इजरायली हमला रोकने के लिए दक्षिण अफ्रीका के आवेदन पर आईसीजे में...
हेग, 17 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने गाजा में इजरायली सैन्य कार्रवाई रोकने के दक्षिण अफ्रीका के आवेदन पर गुरुवार को दो दिवसीय सुनवाई शुरू की।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में इजरायल को हथियार आपूर्ति से संबंधित विधेयक पारित
वाशिंगटन, 17 मई (आईएएनएस/डीपीए)। अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने एक विधेयक पारित किया है जो राष्ट्रपति जो बाइडन को इजरायल को रोकी गई हथियारों की आपूर्ति दोबारा शुरू करने के लिए बाध्य करता है।
स्लोवाकिया की राष्ट्रपति ने पीएम फिको पर हमले के बाद क्रॉस-पार्टी बैठक बुलाई
ब्रातिस्लावा, 16 मई (आईएएनएस/डीपीए)। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हत्या के प्रयास के बाद निवर्तमान राष्ट्रपति ज़ुजाना कैपुतोवा और उनके उत्तराधिकारी पीटर पेलेग्रिनी ने सभी राजनीतिक दलों को परामर्श के लिए आमंत्रित किया है।
गाजा में गलती से इजराइली टैंक की गोलाबारी में पांच इजराइली सैनिकों की मौत
यरूशलम, 16 मई (आईएएनएस)। उत्तरी गाजा पट्टी में जबालिया शरणार्थी शिविर में गलती से इजराइली टैंक की गोलाबारी में पांच इजराइली सैनिकों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। यह जानकारी गुरुवार को इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने दी।
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री फिको को लगीं 4 गोलियां, अब भी ‘गंभीर’ : उपप्रधानमंत्री
ब्रातिस्लावा, 16 मई (आईएएनएस/डीपीए)। स्लोवाकिया के रक्षा मंत्री रॉबर्ट कलिनक ने गुरुवार को ब्रातिस्लावा में सुरक्षा परिषद की एक विशेष बैठक के बाद कहा कि एक दिन पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की हत्या का प्रयास किया गया, उन्हें चार गोलियां लगीं, उनकी हालत "अभी भी गंभीर" है।
वेस्ट बैंक में इजरायली हमले में तीन फिलिस्तीनियों की मौत
रमाल्लाह/तेल अवीव, 16 मई (आईएएनएस/डीपीए)। वेस्ट बैंक के रमाल्लाह में स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि तुलकेरेम शहर में एक इजरायली सैन्य अभियान में तीन फिलिस्तीनी मारे गए।
मोदी सरकार की नीतियों का असर, महिला बेरोजगारी दर में आई गिरावट
नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। देश में जनवरी से मार्च की अवधि के बीच महिला बेरोजगारी दर में बड़ी गिरावट हुई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफस) से यह जानकारी मिली।











