इजरायली सेना ने गाजा तक सहायता पहुंचाने के लिए नई क्रॉसिंग खोलने की घोषणा...

यरुशलम, 13 मई (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने अकाल प्रभावित गाजा पट्टी में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक नया क्रॉसिंग खोला है।

फिर टला सऊदी क्राउन प्रिंस का इस्लामाबाद दौरा

इस्लामाबाद, 12 मई (आईएएनएस)। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद की 19 मई को होने वाली बहुप्रतीक्षित पाकिस्तान की यात्रा एक बार फिर टल गई है।

जॉर्जिया में ‘रूसी कानून’ के ख़िलाफ़ नए सिरे से विरोध प्रदर्शन

त्बिलिसी, 12 मई (आईएएनएस/डीपीए)। जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी में शनिवार को हजारों लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन रविवार सुबह तक चलता रहा। ये लोग विदेशी प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए लाये जा रहे एक कानून का विरोध कर रहे थे।

गाजा पट्टी में और सुरंगों का पता लगाया गया : आईडीएफ प्रवक्ता

तेल अवीव, 12 मई (आईएएनएस/डीपीए)। इजरायल ने गाजा पट्टी में और सुरंगों का पता लगाया गया है। इजरायली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने शनिवार को बताया कि सीलबंद तटीय पट्टी के जिटौन में एक अंडरग्राउंड मार्ग मिला।

बाइडेन ने कहा, बंधक सौदे पर बातचीत की जिम्मेदारी हमास पर

वाशिंगटन, 12 मई (आईएएनएस/डीपीए)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि गाजा युद्ध में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई पर बातचीत की जिम्मेदारी फिलिस्तीनी इस्लामी संगठन हमास पर है।

शी चिनफिंग की यूरोप यात्रा सफल रही

बीजिंग, 11 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 5 से 10 मई तक फ्रांस, सर्बिया और हंगरी की राजकीय यात्रा की। इस यात्रा की चर्चा में चीनी विदेशी मंत्री वांग यी ने कहा कि यह मित्रता का विकास करने, एकता को बढ़ावा देने और भविष्य को खोलने की सफल यात्रा है। वर्ष 2024 में यह शी चिनफिंग की पहली विदेश यात्रा है। इस साल चीन और फ्रांस के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है।

फिलीपींस में अमेरिका की कार्रवाई पर चीन की प्रतिक्रिया

बीजिंग, 11 मई (आईएएनएस)। उप चीनी विदेशी मंत्री सुन वेईतोंग ने 10 मई को इंडोनेशिया के जकार्ता स्थित आसियान के सचिवालय में 30वें चीन-आसियान वरिष्ठ अधिकारी परामर्श कार्यक्रम में भाग लिया।

यूक्रेन ने कहा, रूस के साथ युद्ध अगले दो महीने बहुत भारी

कीव, 11 मई (आईएएनएस)। यूक्रेनी ग्राउंड फोर्सेज के कमांडर अलेक्जेंडर पावलियुक ने कहा है कि अगले दो महीनों में देश को युद्ध की गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पुलवामा हमले पर उठाए सवाल

हैदराबाद, 11 मई (आईएएनएस)। 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ के किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने सवाल उठाया है।

हनुमान ध्वज हटाने का विवाद : कर्नाटक पुलिस के खिलाफ हिंदू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

मांड्या, 11 मई (आईएएनएस)। हनुमान ध्वज हटाने के विवाद के संबंध में हिंदू कार्यकर्ताओं को नोटिस देने व उनका उत्पीड़न करने के विरोध मेें हिंदू संगठनों और अधिवक्ताओं का एक वर्ग राज्य पुलिस के खिलाफ कर्नाटक के मांड्या जिले के केरागोडु गांव में शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

खरी बात