बारामती से लोकसभा चुनाव लड़ने पर अड़े शिवसेना नेता ने ‘पवार परिवार’ पर किया...
पुणे, 15 मार्च (आईएएनएस)। प्रतिष्ठित बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर आमदा सत्तारूढ़ शिवसेना नेता विजय शिवतारे ने शुक्रवार को शरद पवार परिवार की आलोचना की और पूछा: "लोगों को हमेशा पवार परिवार के सदस्यों को वोट क्यों देना चाहिए"।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को दी साइंस सिटी की सौगात
देहरादून, 15 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत को करोड़ों की सौगात दी। उन्होंने 55.53 करोड़ की लागत से निर्मित चंपावत साइंस सिटी का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही नशा मुक्ति केंद्र का भी शुभारंभ किया।
सिंगापुर के उच्चायुक्त नाश्ते के लिए रामेश्वरम कैफे पहुंचे, कहा- हम भारत में अपने...
बेंगलुरु, 15 मार्च (आईएएनएस)। भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग शुक्रवार को ब्रेकफास्ट के लिए बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे पहुंचे। बीते दिनों इस कैफे में आईईडी विस्फोट हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।
लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय हमेशा के लिए हो जाएगा बंद...
तिरुवनंतपुरम, 15 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस के चार बार के मुख्यमंत्री रहे के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। पद्मजा हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं।
अगले हफ्ते भूटान दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की ओर से दिए गए निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। पीएम मोदी अगले हफ्ते भूटान का दौरा करेंगे। फिलहाल भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे भारत दौरे पर हैं।
गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों से मिले नेतन्याहू
तेल अवीव, 15 मार्च (आईएएनएस)। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों से तेल अवील में मुलाकात की।
मायावती ने जयंती पर कांशीराम को किया याद, दी श्रद्धांजलि
लखनऊ, 15 मार्च (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का अच्छा प्रदर्शन ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गाजा में युद्धविराम प्रस्ताव पर इजराइल को हमास का जवाब
यरूशलम, 15 मार्च (आईएएनएस)। गाजा में युद्धविराम के नए प्रस्ताव पर हमास ने इजराइल को अपना जवाब भेज दिया है।
ऋषि सुनक ने दो मई को ब्रिटेन में आम चुनाव से किया इनकार
लंदन, 15 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने स्पष्ट किया है कि दो मई को आम चुनाव नहीं होगा। इससे देश में जल्द चुनाव होने की अटकलों पर विराम लग गया। गुरुवार को आईटीवी न्यूज से बात करते हुए सुनक ने यह बात कही।
रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू
मॉस्को, 15 मार्च (आईएएनएस)। रूस में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया।











