उत्तराखंड बजट सत्र 2024 : राज्यपाल के अभिभाषण से सदन की कार्यवाही शुरू
देहरादून, 26 फरवरी(आईएएनएस)। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का 26 फरवरी से आगाज हो गया। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई। सदन में राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह अभिभाषण दे रहे हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी।
नेतन्याहू ने युद्धविराम वार्ता जारी होने के बावजूद राफ़ा में सैन्य अभियान को बताया...
तेल अवीव, 26 फरवरी (आईएएनएस)। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ चल रहे युद्ध में जीत सुनिश्चित करने के लिए राफा में सैन्य अभियान जरूरी है।
बीकेयू का ट्रैक्टर मार्च आज, बॉर्डर पर पुलिस तैनात, लग सकता है जाम
नोएडा, 26 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट 26 फरवरी को गौतमबुद्ध नगर जिले में ट्रैक्टर मार्च निकालेगा। इसे देखते हुए जिले में पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है और सभी बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। एहतियात के तौर पर यातायात डायवर्जन भी किया गया है।
रूस के आक्रमण के बाद से 31 हजार यूक्रेनी सैनिक मारे गए: ज़ेलेंस्की
कीव, 26 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति ब्लादिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि दो साल पहले रूस के आक्रमण करने के बाद से लगभग 31 हजार यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। राष्ट्रपति ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
जॉर्डन के राजा ने रमज़ान के दौरान गाजा में संघर्ष बढ़ने की दी चेतावनी
अम्मान, 26 फरवरी (आईएएनएस)। जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने चेतावनी दी है कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान गाजा में युद्ध जारी रहने से संघर्ष बढ़ने का खतरा हो सकता है।
गाजा सिटी पर इजराइली हमले में 25 की मौत
गाजा, 26 फरवरी (आईएएनएस)। गाजा शहर में रविवार को इजराइली हमलों में 25 फिलिस्तीनी मारे गए। चिकित्सा सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।
यमन में अमेरिकी-ब्रिटिश हवाई हमलों में एक की मौत, 6 घायल : रिपोर्ट
सना, 26 फरवरी (आईएएनएस)। यमन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत ताइज़ में अमेरिकी-ब्रिटिश बलों के ताजा हवाई हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
चीन की पुलिस बांध के खिलाफ प्रदर्शन करते गिरफ्तार तिब्बतियों से कर रही कड़ाई...
नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। चीन की पुलिस एक बांध परियोजना का विरोध करने के कारण गिरफ्तार किए गए तिब्बतियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। उनमें से कई को इतनी बुुरी तरह से पीटा गया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
सिर्फ अवदीवका शहर पर कब्ज़ा करने में रूस ने गँवाए सोवियत-अफगान युद्ध से ज्यादा...
वाशिंगटन, 25 फरवरी (आईएएनएस)। रूस-यूक्रेन युद्ध के दो साल पूरे होने के मौके पर जारी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूर्वी यूक्रेन में डोनेस्क के अवदीवका शहर पर कब्जा करने में रूस को जितने सैनिक गँवाने पड़े उतने पूरे सोवियत-अफगान युद्ध के समय भी नहीं गँवाने पड़े थे।
सीरियाई सेना ने सात हथियारबंद ड्रोन मार गिराए
दमिश्क, 25 फरवरी (आईएएनएस)। सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सीरियाई सेना ने रविवार को हमा और इदलिब प्रांतों में सात हथियारबंद ड्रोन नष्ट कर दिए।











