मुख्यमंत्री धामी अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

देहरादून, 20 फरवरी(आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी अयोध्या गए।

ये इंडिया अलायंस की यात्रा नही, सीटों के बंटवारे के बाद ही शामिल होंगे...

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी पहुंची थी, जहां से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को इस यात्रा में शामिल होना था, लेकिन वह शामिल नहीं हुए। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म हो गया है। इन चर्चाओं को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि यह यात्रा इंडिया अलायंस की यात्रा नहीं है और अभी सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनी है, एक बार सहमति बन जाएगी, तो अखिलेश भी शामिल होंगे।

बनभूलपुरा हिंसा मामला : 12 दिन बाद हटा कर्फ्यू

हल्द्वानी,20 फरवरी (आईएएनएस)। हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा मामले में मंगलवार को एक नया आदेश सामने आया। नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने बनभूलपुरा में स्थिति सामान्य देखने के बाद कर्फ्यू हटा दिया है। यह आदेश मंगलवार सुबह 5 बजे से लागू हो गया। 12 दिनों के बाद बनभूलपुरा से कर्फ्यू हटा है।

कांग्रेस की यात्रा में अखिलेश के शामिल होने पर सस्पेंस बरकरार

लखनऊ, 20 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच तनातनी जारी है। फॉर्मूला तय न होने के कारण अखिलेश राहुल की यात्रा में शामिल होंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बरकरार है।

एलेक्सी नवलनी की विधवा ने पुतिन पर हत्या का आरोप लगाया, लड़ाई जारी रखने...

मॉस्को, 20 फरवरी (आईएएनएस)। रूस के विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी, जिनकी कथित तौर पर टहल कर आने के बाद मौत हो गई थी, की विधवा यूलिया नवलनाया ने रूसी राष्ट्रपति वलादिमीर पुतिन पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है और उनके काम को आगे बढ़ाने का वादा किया है।

प्रधानमंत्री मोदी से मिले पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर

नई दिल्ली,20 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर किसानों से जुड़े मुद्दों सहित पंजाब से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की है।

इजरायल, मिस्र का दौरा करेंगे बाइडेन के शीर्ष मध्य पूर्व सलाहकार

तेल अवीव, 20 फरवरी (आईएएनएस)। हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध में अमेरिका, मिस्र और कतर की संघर्ष विराम की अब तक विफल कोशिशों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के शीर्ष सलाहकार बुधवार को इजरायल और मिस्र की यात्रा करेंगे।

ईरान के विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र से राफा पर इजरायल के सैन्य हमले...

तेहरान, 20 फरवरी (आईएएनएस)। ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने संयुक्त राष्ट्र से दक्षिणी गाजा के राफा शहर पर संभावित बड़े इजरायली हमले को रोकने का आह्वान किया है।

तेजस्वी ने ‘जन विश्वास यात्रा ‘ पर निकलने से पहले की पूजा अर्चना, कहा,...

पटना, 20 फरवरी (आईएएनएस)। राजद के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार से जन विश्वास यात्रा पर निकलने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने मंदिर जाकर भगवान की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। यात्रा पर निकलने से पूर्व उन्होंने कहा कि जनता के बीच जा रहे हैं। जनता असली मालिक है।

इजरायल से जारी राजनयिक संकट के बीच ब्राजील ने तेल अवीव से बुलाया अपना...

ब्रासीलिया, 20 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील सरकार ने तेल अवीव से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है। फ्रेडरिको मेयर वापस अपने देश रवाना हो चुके हैं। राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा द्वारा गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों की कड़ी आलोचना के बाद यह कदम उठाया गया है। इसके बाद इजरायल ने अपने राजदूत को बयान जारी करने के मकसद से समन भेजा।

खरी बात