रांची की रैली में बोलीं सुनीता केजरीवाल, जेल में मेरे पति को मारने की...

रांची, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को रांची में इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि उनके पति को जेल में मारने की साजिश की जा रही है। वह शुगर के मरीज हैं, लेकिन उन्हें इंसुलिन लेने से रोका जा रहा है।

रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में मारपीट, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ता भिड़े

रांची, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडिया गठबंधन की रांची में हो रही रैली में मारपीट होने की खबर आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई है। इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए।

इंडी गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन रांची में, मंच पर नहीं दिखेंगे राहुल गांधी व...

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी इंडी गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन आज होना है। इसके लिए विपक्षी नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडी गठबंधन की रैली आयोजित हो रही है। मंच पर लालू यादव, अखिलेश यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, भगवंत मान, मल्लिकार्जुन खड़गे, सुनीता केजरीवाल, उद्धव ठाकरे जैसे नेताओं के शामिल होने की सूचना थी। लेकिन, अब पता चल रहा है कि राहुल गांधी और उद्धव टाकरे इस शक्ति प्रदर्शन का हिस्सा नहीं होंगे।

राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, सतना दौरा रद्द

भोपाल 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ने के कारण उनका मध्य प्रदेश का सतना दौरा रद्द हो गया है। उनके स्थान पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सतना का दौरा करेंगे।

हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत पर है गर्व : पीएम मोदी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में रविवार को भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 10 साल पहले देश में चारों तरफ निराशा व हताशा थी। यह मान लिया गया था कि इस देश का कुछ नहीं हो सकता। यह निराशा भारतीय संस्कृति के लिए भी परेशान करने वाली बात थी। इसलिए 2014 के बाद हमने भौतिक विकास के साथ ही सांस्कृतिक विरासत पर गर्व का संकल्प लिया।

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले झामुमो नेता ने मांगी माफी

साहिबगंज, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता नजरूल इस्लाम ने माफी मांग ली है। उन्होंने सदर एसडीओ की कोर्ट में पेश होकर लिखित माफीनामा पेश किया। नजरूल के खिलाफ साहिबगंज नगर थाने में बीडीओ सुबोध कुमार ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने सहित अन्य मामलों में केस दर्ज कराया था। इसके बाद एसडीओ कोर्ट ने उन्हें नोटिस भेजा था।

कांग्रेस के पास बेरोजगारी, महंगाई व आर्थिक संकट का स्थायी समाधान : प्रियंका

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को केरल में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट का स्थायी समाधान कांग्रेस के पास है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में की गई घोषणाओं को लेकर पूरे देश की जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रही है। इस लोकसभा चुनाव में जनता जीतेगी, कांग्रेस जीतेगी और भारत जीतेगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ये बातें केरल के चालकुडी और पथानमथिट्टा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

अमानतुल्ला खान के खिलाफ समन का पालन न करने की शिकायत वापस नहीं लेंगे...

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि वह दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ समन का पालन न करने की शिकायत वापस नहीं लेगी।

देश के जीडीपी में 8.3 फीसदी से अधिक का योगदान देता है गुजरात :...

अहमदाबाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में मौजूदा सरकार की "परिवर्तनकारी" आर्थिक नीतियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले मुद्रास्फीति दहाई अंक में थी और व्यवसाय विदेश भाग रहे थे। वर्तमान सरकार ने मुद्दों को प्रभावी ढंग से हल किया है।

पीडीपी ने श्रीनगर में जारी किया घोषणापत्र

श्रीनगर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें उन्होंने जनता से कई वादे किए और अपने इरादे बताए।

खरी बात