कर्नाटक भाजपा उम्मीदवारों की सूची को रविवार तक फाइनल होगी: बी.एस. येदियुरप्पा
बेंगलुरु, 9 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य बी.एस. येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक के पार्टी उम्मीदवारों की सूची को रविवार को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सीएम भूपेंद्र पटेल ने गुजरात में किया 1500 करोड़ की परियोजनाओं का अनावरण
गांधीनगर, 9 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने शनिवार को 1,500 करोड़ रुपये के संयुक्त निवेश के साथ दो योजना "नमो लक्ष्मी योजना" और "नमो सरस्वती विज्ञान साधना योजना" का अनावरण किया।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, सुरेश पचौरी सहित कई नेता बीजेपी में...
भोपाल, 9 मार्च (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय सुरेश पचौरी, पूर्व विधायक सहित कई पदाधिकारी बीजेपी में शामिल हो गए। राजधानी भोपाल में आयोजित समारोह में सुरेश पचौरी, इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
सैटेलाइट इमेज के जरिए होगा अतिक्रमण की जमीन पर किसानों की आबादी के दावे...
नोएडा, 9 मार्च (आईएएनएस)। नोएडा में लगातार हो रहे किसान आंदोलन का निपटारा करने के लिए नोएडा प्राधिकरण जल्द ही सैटेलाइट इमेज का सहारा लेगा। इसमें अतिक्रमण की जमीन पर किसानों की आबादी का निपटारा होगा। यह सर्वे आबादी नियमावली 2011 के अनुसार किया जाएगा और अभियान के तहत गांव-गांव में कैंप भी लगाए जायेंगे।
देश के मुसलमानों को आत्ममंथन की जरूरत, वोट बैंक के लिए न बिकें :...
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक, मुख्य सरंक्षक एवं संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने देश के मुसलमानों से कहा है कि उन्हें आत्ममंथन करने की जरूरत है। मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक के लिए बिकना नहीं चाहिए।
जम्मू-कश्मीर में हाईवे, रोपवे प्रोजेक्ट के लिए 2,093 करोड़ रुपये मंजूर
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में दो राजमार्गों का चौड़ीकरण और एक रोपवे परियोजना के लिए 2,093.92 करोड़ रुपए मंजूर किए।
पीएम मोदी आज प्रदान करेंगे पहला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड प्रदान करेंगे।
पीएम मोदी ने की घरेलू गैस की कीमतों में 100 रुपयेे कमी की घोषणा
नई दिल्ली, 8 मार्च(आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिला दिवस के अवसर पर घरेलू गैस की कीमतों में 100 रुपयेे की कमी करने की घोषणा की है।
लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी बनकर रह जाएगी : गोवा भाजपा विधायक
पणजी, 7 मार्च (एआईएनएस)। गोवा में 2022 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले आठ कांग्रेस विधायकों में से एक संकल्प अमोनकर ने गुरुवार को कहा कि सबसे पुरानी पार्टी लोकसभा चुनाव के बाद पूरे देश में हार का सामना करके क्षेत्रीय पार्टी बनकर रह जाएगी।
ग्रेनो प्राधिकरण में अब क्यूआर कोड से होगा चालान का वेरीफिकेशन
ग्रेटर नोएडा,7 मार्च (आईएएनएस)। आवंटित संपत्ति के एवज में किए गए भुगतान का चालान सही है या नहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अब इसका पता आसानी से चल जाएगा। प्राधिकरण ने एचडीएफसी बैंक के सहयोग से हाई सिक्योरिटी क्यूआर कोड तैयार कराया है, जिसे बुधवार को लाॅॅन् कर दिया गया। अब हर चालान पर दो क्यूआर कोड बने होंगे, जिसे स्कैन करते ही चालान का वेरीफिकेशन हो जाएगा। वित्तीय लेनदेन को और सुरक्षित बनाने तथा चालान में गड़बड़ी को रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर एचडीएफसी बैंक के सहयोग से हाई सिक्योरिटी क्यूआर कोड तैयार किया गया है।










