राज्यसभा चुनाव : अखिलेश बोले, जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं, वे खुद...
लखनऊ, 27 फरवरी (आईएएनएस)। राज्यसभा चुनाव में वोट डालने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं, वे खुद ही उसमें गिरते हैं।
विधानसभा बजट सत्र 2024 : धामी सरकार आज पेश करेगी बजट
देहरादून,27 फरवरी(आईएएनएस)। उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को धामी सरकार प्रदेश का 2024-2025 का बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल विधानसभा के पटल पर बजट पेश करेंगे। इस बार धामी सरकार लगभग 90 हजार करोड़ का बजट पेश करने जा रही है।
बिहार में राजद विधायक के पति के आवास पर ईडी की छापेमारी
आरा, 27 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजद की विधायक किरण देवी के पति पूर्व विधायक अरुण यादव के आवास पर मंगलवार को ईडी ने छापेमारी की। ईडी की टीम सुबह राजद विधायक के अगिआंव स्थित आवास पर पहुंची।
राज्यसभा के लिए मतदान शुरू, सीएम योगी ने डाला वोट, केशव का भाजपा के...
लखनऊ, 27 फरवरी (आईएएनएस)। राज्यसभा के लिए मंगलवार को सुबह नौ बजे मतदान शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना वोट डाल दिया है। विधानभवन के तिलक हाल में शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे और देर शाम तक नतीजे आ जाएंगे।
राज्यसभा चुनाव के बीच सपा को झटका, विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद...
लखनऊ, 27 फरवरी (आईएएनएस)। राज्यसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। सपा के विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है।
अमित शाह व जेपी नड्डा ने पुण्यतिथि नानाजी देशमुख को किया याद
नई दिल्ली,27 फरवरी (आईएएनएस) । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ के विस्तार में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
क्रिकेटर हनुमा विहारी के आंध्र के लिए न खेलने की कसम खाने पर टीडीपी...
अमरावती, 26 फरवरी (आईएएनएस)। क्रिकेटर हनुमा विहारी ने अपमानित होने के बाद आंध्र प्रदेश के लिए दोबारा न खेलने की कसम खाई है। उनकी इस कसम को लेकर तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी पर निशाना साधा।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने फिनटेक प्रमुखों के साथ बैठक में मानदंडों के अनुपालन पर...
नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कई फिनटेक कंपनियों और स्टार्टअप के प्रमुखों के साथ बैठक की, जिसके दौरान उन्होंने आधिकारिक नियमों का सख्ती से पालन करने और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा को सर्वोपरि महत्व देने पर जोर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।
आत्मनिर्भरता बढ़ने से बिजली संयंत्रों के लिए भारत के कोयला आयात में 37% की...
नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की कोयला आधारित बिजली उत्पादन में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक दोहरे अंक - 10.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि मिश्रण के लिए कोयले के आयात में वृद्धि देखी गई। कोयला मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान 36.69 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी आई, जो आत्मनिर्भरता की बढ़ती डिग्री को दर्शाती है।
जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव को लेकर ‘संकल्प-पत्र सुझाव’ अभियान का किया शुभारंभ
नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार से सोमवार को 'संकल्प-पत्र सुझाव' अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने 'विकसित भारत मोदी की गारंटी' रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।











