मिशन 370 को लेकर भाजपा की बैठक शुरू
नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में अकेले 370 सीटें और एनडीए गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर 400 से ज्यादा सीटें जीतने की रणनीति और तैयारियों पर विचार मंथन के लिए भाजपा मुख्यालय में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है।
नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में संत रविदास को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)! भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संत रविदास की जयंती पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
2002 में आज ही के दिन शुरू हुई थी पीएम मोदी की चुनावी यात्रा
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ठीक 22 साल पहले आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी सफर शुरू हुआ था। 24 फरवरी 2002 को पीएम मोदी ने पहली बार विधायक के रूप में गुजरात विधानसभा में कदम रखा था। राजकोट द्वितीय विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में उनकी जीत काफी प्रभावशाली रही थी। उन्होंने 14,728 वोटों के अंतर से चुनाव जीता था।
मायावती ने रविदास जयंती पर दी बधाई, बोलींं राजनीतिक स्वार्थ के लिए माथा टेकने...
लखनऊ, 24 फरवरी (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को रविदास जयंती पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए उनको माथा टेकने वालों से सावधानी जरूरी है।
महिलाओं को सबल बनाना उनकी सरकार की प्राथमिकता : पीएम मोदी
वाराणसी, 24 फरवरी(आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि महिलाओं को आगेे बढ़ाना और उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय यात्रा के दौरान महिलाओं के एक समूह से बात कर रहे थे।
अमित शाह का मिशन फतह ‘छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश‘
भोपाल /रायपुर 23 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के प्रमुख कारणों में से एक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति रही है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने इन दोनों राज्यों की चुनावी कमान संभालते हुए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फतह का मिशन शुरू कर दिया है।
काशी की तर्ज पर सीरगोवर्धन का दिख रहा नया स्वरूपः मुख्यमंत्री योगी
वाराणसी, 23 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीरगोवर्धन का नया स्वरूप काशी की तर्ज पर देखने को मिलता है। 10 वर्ष पहले यह कल्पना थी, विवाद थे। भव्य समागम की जगह नहीं मिल पाती थी। सड़कें संकरी थीं, लेकिन प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता, मार्गदर्शन व नेतृत्व में आज पूज्य संत रविदास जी महराज का पावन तीर्थ नई दिव्यता-भव्यता से चमकता दिखाई दे रहा है। आज संग्रहालय का शिलान्यास हुआ है। यह संगत जब उनकी 650वीं जयंती को मनाएगा, तो उसे अंदर ही भव्य स्मारक संग्रहालय के रूप में देखने को मिलेगा।
लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बेहतर विकल्प के तलाश में जुटे बसपा सांसद
लखनऊ, 23 फरवरी (आईएएनएस)। मायावती के इस बयान के बाद कि उनकी पार्टी अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी। अब बहुजन समाज पार्टी के सीटिंग सांसद आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक बेहतर विकल्प की तलाश में जुट गए हैं।
संत रविदास की मूर्ति का लोकार्पण कर पीएम बोले, मिनी पंजाब जैसे लगने लगता...
नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सीरगोवर्धन में संत रविदास की 647 वीं जयंती में शामिल हुए और संत रविदास की 25 फीट की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने संत रविदास के अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा, आप सब संत रविदास जयंती के पर्व पर दूर-दूर से आते हैं, खासकर पंजाब से यहां इतने लोग आते हैं कि बनारस खुद भी मिनी पंजाब जैसे लगने लगता है।
हंगामे के साथ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, झारखंड स्टाफ सेलेक्शन परीक्षा पेपर...
रांची, 23 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई है। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की सीजीएल (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) परीक्षा के पेपर लीक को लेकर भाजपा के विधायकों ने सदन के अंदर और बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। हंगामे के बीच ही वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने 4981 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया।











