राज्यसभा चुनाव: सुभासपा के विधायकों ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात
लखनऊ, 22 फरवरी (आईएएनएस)। राज्यसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।
यूपी: कांग्रेस को मिली वही सीटें जिसमें अधिकांश पर हुई थी जमानत जब्त, कहीं...
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन में सीट बंटवारे पर कुछ राज्यों में बात बनती नजर आ रही है। इसके तहत उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 17 सीटों पर चुनाव लड़ना है] जबकि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार 62 सीटों पर यहां चुनाव मैदान में उतरेंगे, वहीं चन्द्रशेखर आजाद की पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। इंडी गठबंधन के छोटे दलों को यूपी में सपा अपने कोटे से कुछ सीट दे सकती है।
भोपाल की भदभदा बस्ती को खाली कराने का अभियान दूसरे दिन भी जारी
भोपाल,22 फरवरी (आईएएनएस)। राजधानी की भदभदा बस्ती को खाली कराने का अभियान गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी है। लगभग डेड़ सौ अतिक्रमणकारियों ने मकान छोड़ने पर सहमति जता दी है। अभियान के पहले दिन बुधवार को 30 से ज्यादा मकानों को ढहाया गया था। दूसरे दिन फिर नगर निगम का अमला अपने अभियान में लगा हुआ है।
जदयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव का बिहार विधानसभा का उपाध्यक्ष बनना तय, किया नामांकन
पटना, 22 फरवरी (आईएएनएस)। एनडीए में शामिल जनता दल यूनाइटेड के विधायक नरेंद्र नारायण यादव गुरुवार को बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इनका निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है।
फिर बजा पीएम मोदी का डंका, दुनिया भर के लोकप्रिय नेताओं की सूची में...
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से विश्व के सभी शीर्ष नेताओं को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ते हुए पहले पायदान पर काबिज हो गए हैं। पश्चिमी देशों के नेता भी इस बात को मान रहे हैं कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का कोई जोड़ नहीं है। वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सबल और सफल नेता के रूप में उभरकर सामने आए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जारी इस आंकड़े ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता में आज भी कोई कमी नहीं आई है।
बातचीत से निकालेंगे समस्या का समाधान, सरकार किसानों के हित में काम करने को...
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। किसान आंदोलन को देखते हुए सरकार लगातार किसानों से बातचीत कर रही है और कई दौर की बातचीत में कुछ मांगों पर सहमति भी बनती दिखाई दे रही है। इस दौरान सरकार की तरफ से केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों से अपील भी करते दिखाई दे रहे हैं कि सभी मुद्दों का हल बातचीत से ही निकलेगा।
पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे आज पहुंचेंगे काशी, देंगे करोड़ों की सौगात
वाराणसी, 22 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। वह 22 व 23 फ़रवरी को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। पीएम मोदी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से बीएलडब्ल्यू पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री की अगवानी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।
भाजपा ने वीडियो डॉक्यूमेंट्री जारी कर ममता बनर्जी पर संदेशखाली का सच छुपाने का...
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अपराध को लेकर राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर भाजपा ने गुरुवार को एक वीडियो डॉक्यूमेंट्री जारी कर ममता बनर्जी पर संदेशखाली का सच छुपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
भारत-चीन के बीच नए दौर की बातचीत, पूर्वी लद्दाख में ‘शांति’ बनाए रखने पर...
नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में जमीन पर "शांति" बनाए रखने पर सहमत हुए हैं। चुशुल-मोल्डो सीमा पर कोर कमांडर स्तर की 21वें दौर की बैठक के दौरान दोनों पक्ष इस पर राजी हुए।
रूस ने कभी हमारे हितों को नुकसान नहीं पहुंचाया : एस जयशंकर
नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूसी तेल खरीदने के भारत के फैसले का बचाव करना जारी रखा है। उन्होंने कहा कि मॉस्को ने कभी भी नई दिल्ली के हितों को नुकसान नहीं पहुंचाया है। दोनों देशों के बीच हमेशा स्थिर और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं।











