पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ के लिए सौगातों की बौछार, आईआईटी सहित कई और...
रायपुर, 20 फरवरी (आईएएनएस)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू से वर्चुअली छत्तीसगढ़ को भिलाई के आईआईटी के नवनिर्मित स्थाई परिसर का लोकार्पण करने के साथ कई सौगातें दी।
मुख्यमंत्री धामी अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना
देहरादून, 20 फरवरी(आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी अयोध्या गए।
ये इंडिया अलायंस की यात्रा नही, सीटों के बंटवारे के बाद ही शामिल होंगे...
नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी पहुंची थी, जहां से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को इस यात्रा में शामिल होना था, लेकिन वह शामिल नहीं हुए। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म हो गया है। इन चर्चाओं को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि यह यात्रा इंडिया अलायंस की यात्रा नहीं है और अभी सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनी है, एक बार सहमति बन जाएगी, तो अखिलेश भी शामिल होंगे।
बनभूलपुरा हिंसा मामला : 12 दिन बाद हटा कर्फ्यू
हल्द्वानी,20 फरवरी (आईएएनएस)। हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा मामले में मंगलवार को एक नया आदेश सामने आया। नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने बनभूलपुरा में स्थिति सामान्य देखने के बाद कर्फ्यू हटा दिया है। यह आदेश मंगलवार सुबह 5 बजे से लागू हो गया। 12 दिनों के बाद बनभूलपुरा से कर्फ्यू हटा है।
कांग्रेस की यात्रा में अखिलेश के शामिल होने पर सस्पेंस बरकरार
लखनऊ, 20 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच तनातनी जारी है। फॉर्मूला तय न होने के कारण अखिलेश राहुल की यात्रा में शामिल होंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बरकरार है।
प्रधानमंत्री मोदी से मिले पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर
नई दिल्ली,20 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर किसानों से जुड़े मुद्दों सहित पंजाब से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की है।
तेजस्वी ने ‘जन विश्वास यात्रा ‘ पर निकलने से पहले की पूजा अर्चना, कहा,...
पटना, 20 फरवरी (आईएएनएस)। राजद के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार से जन विश्वास यात्रा पर निकलने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने मंदिर जाकर भगवान की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। यात्रा पर निकलने से पूर्व उन्होंने कहा कि जनता के बीच जा रहे हैं। जनता असली मालिक है।
तीसरे दिन भी दिल्ली में जमे हैं झारखंड कांग्रेस के नाराज विधायक, अपनी ही...
रांची, 19 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड की चंपई सोरेन सरकार की कैबिनेट में शामिल अपनी ही पार्टी के चार मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कांग्रेस के विधायक सोमवार को तीसरे दिन भी दिल्ली में जमे हैं। इन विधायकों का कहना है कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे 23 फरवरी से आयोजित होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में शामिल नहीं होंगे।
मुगल शासन को फिर से ला रही हैं ममता बनर्जी, महिलाओं के साथ हुआ...
नई दिल्ली,19 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा ने संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अपराध को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में मुगल शासन को फिर से ला रही हैं और राज्य में महिलाओं के साथ जो हो रहा है, वो राज्य के लिए एक कलंक है। बंगाल की जनता ममता बनर्जी को इसका जवाब जरूर देगी।
ईश्वर ने मुझे राष्ट्र रूपी मंदिर के निर्माण का सौंपा है जिम्मा : प्रधानमंत्री...
संभल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। श्री कल्कि धाम के शिलान्यास के लिए संभल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अब पराभव से विजय की ओर प्रस्थान करने वाला राष्ट्र बन गया है। हम पर सैकड़ो वर्षों से आक्रमण हुए। कोई और देश होता तो नष्ट हो गया होता। हम फिर भी डटे हैं। सदियों के बलिदान अब फलीभूत हो रहे हैं। जैसे लंबे समय से पड़ा बीज वर्षा काल में अंकुरित होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे प्रमोद कृष्णम् यहां मंदिर बना रहे हैं, वैसे ही ईश्वर ने मुझे राष्ट्र रूपी मंदिर के निर्माण का जिम्मा सौंपा है। उसको भव्यता दे रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को संभल कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे।











