दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों पर बोले अन्ना हजारे, ‘शराब’ की वजह से...
नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत का आंकड़ा मिला है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 48 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 10 साल से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी एक करारी हार की ओर बढ़ रही है। इस बीच समाजसेवी अन्ना हजारे का बयान भी सामने आया है।
‘आप’ का हारना जरूरी, वो नासूर बनते जा रही थी : रवि किशन
नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की 70 विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दोनों जगहों पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त लेती हुई दिख रही है। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि 'आप' धीरे-धीरे नासूर बनती जा रही थी।
मिल्कीपुर उपचुनाव : भाजपा के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान 28 हजार वोटों से आगे
अयोध्या, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर शनिवार सुबह से मतगणना शुरू है। 10वें चरण की मतगणना पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान 28,679 मतों से सपा के अजित प्रसाद से आगे चल रहे हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : ‘आप’ के खाते में आई सीट, दिल्ली कैंट से...
नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच 'आप' को दिल्ली कैंट की सीट मिल गई है। दिल्ली कैंट विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के वीरेंद्र सिंह कादियान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के भुवन तंवर को हराया है।
‘मैंने अब तक परिणाम नहीं देखा’, दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों पर बोलीं प्रियंका...
कन्नूर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। वहीं दिल्ली चुनाव में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। इसी बीच दिल्ली चुनाव के रुझानों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का पहला रिएक्शन सामने आया है।
पटना : दिल्ली चुनाव परिणाम को लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा- थोड़ा इंतजार...
पटना, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा भारी बढ़त की ओर जाती दिख रही है, लेकिन विपक्ष अभी इसे स्वीकार नहीं कर रहा है। पटना पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ चंद्रशेखर रावण ने कहा कि अभी थोड़ा इंतजार कीजिए। उन्होंने इस दौरान मीडिया को नसीहत भी दी।
झूठ की नींव पर बना महल नहीं टिकता और आखिर में सत्य की जीत...
मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच भाजपा नेता राम कदम की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि झूठ के नींव पर बनाया गया महल लंबे समय तक नहीं चलता है और आखिर में सत्य की जीत होती है।
टुकड़े-टुकड़े गैंग और छोटी मानसिकता के लोगों की लगातार हार : मोहन यादव
भोपाल 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली बढ़त के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग, आम लोगों को गुमराह करने वाले और छोटी मानसिकता के लोगों की लगातार हार हो रही है।
दिल्ली चुनाव के रुझानों पर संजय राउत बोले, आप- कांग्रेस साथ लड़ते तो अच्छा...
मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दिल्ली में भाजपा की बढ़त पर कहा कि यहां पर महाराष्ट्र जैसा पैटर्न लागू करने की कोशिश की गई है। यह कोशिश भाजपा को जिताने के मकसद से की गई है। साथ ही उन्होंने इंडी अलायंस में तालमेल को लेकर भी राय रखी।
दिल्ली रुझानों पर एनडीए नेताओं ने कहा- पीएम मोदी पर दिल्ली की जनता को...
नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली चुनाव के लिए मतगणना जारी है। अब तक के आए रुझानों में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े 36 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है, जबकि दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पिछड़ती दिख रही है। अब एनडीए नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई हैं। वो इसे पीएम मोदी पर जनता के विश्वास का नतीजा बता रहे हैं।
















