सिद्दारमैया को राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने ‘मुडा’ मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली...
बेंगलुरु, 7 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को बड़ी राहत देते हुए मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।
पीएम मोदी और सीएम योगी ने कामेश्वर चौपाल के निधन पर जताया दुख
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि वो एक अनन्य रामभक्त थे।
केजरीवाल ने ‘आप’ उम्मीदवारों को खरीदने का लगाया आरोप, सचदेवा बोले- ‘एंटी करप्शन ब्यूरो’...
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली चुनाव के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर 'आप' उम्मीदवारों को खरीदने का आरोप लगाया। इस पर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत करने की बात कही।
दिल्ली की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली सरकार बनाएगी: राम...
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न होने के बाद 8 फरवरी को चुनाव आयोग परिणाम घोषित करेगा। परिणाम से पहले महाराष्ट्र के भाजपा नेता राम कदम ने दावा किया है कि यहां पूर्ण बहुमत की सरकार भाजपा ही बनाएगी।
चुनाव नतीजों से पहले ‘आप’ में हलचल, केजरीवाल ने बुलाई अहम बैठक
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी में बड़ी हलचल मच गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी 70 उम्मीदवारों की एक अहम बैठक बुलाई है, जो शुक्रवार सुबह 11:30 बजे होगी।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन
अयोध्या, 7 फरवरी (आईएएनएस)। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का शुक्रवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थे और सर गंगाराम अस्पताल में उपाचराधीन थे। कामेश्वर चौपाल ने राम मंदिर निर्माण में पहली ईंट रखी थी। संघ ने उन्हें प्रथम कार सेवक का दर्जा भी दिया था।
मुडा और पॉक्सो केस में कर्नाटक हाई कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, सीएम सिद्धारमैया और...
बेंगलुरु, 7 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक हाई कोर्ट आज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पूर्व सीएम येदियुरप्पा से जुड़े अलग-अलग मामलों में फैसला सुनाएगा। दोनों नेताओं से जुड़े मामलों को आज फैसले के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
फिलीपींस में अमेरिकी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत
मनीला (फिलीपींस), 7 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा विभाग का एक छोटा विमान गुरुवार को दक्षिणी फिलीपींस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड ने दी।
1984 सिख विरोधी दंगा मामला : सज्जन कुमार के खिलाफ दिल्ली की अदालत आज...
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के खिलाफ 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में अपना फैसला सुनाएगी।
केजरीवाल का आरोप, हमारे 16 उम्मीदवारों को आया फोन, ‘आप’ छोड़ने पर मंत्री पद...
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को आरोप लगाया कि उनके 16 उम्मीदवारों को अन्य पार्टी में शामिल होने के लिए फोन आया है और प्रत्येक को 15-15 करोड़ रुपये देने का ऑफर दिया गया।














