Monday, October 27, 2025
SGSU Advertisement

राजनीति

महाकुंभ में पर्यटकों को आकर्षि‍त करने के ल‍िए सरकार ने उठाए कदम : गजेंद्र...

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हो रहे महाकुंभ मेला के प्रचार-प्रसार के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही हैं। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि महाकुंभ मेला 2025 के दौरान पर्यटकों को आकर्षित करने और उन्हें सूचनाएं प्रदान करने के लिए मंत्रालयों और अन्य संस्थाओं ने कई कदम उठाए हैं।

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के ‘जवाब’ की प्रशंसा की, कहा – ‘सशक्त, समृद्ध...

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए गुरुवार को 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे को फिर से दोहराया और इस दिशा में अपनी सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट की। प्रधानमंत्री मोदी के इस जवाब की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने तारीफ की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले कांग्रेस में कलह, संदीप दीक्षित पर मुदित...

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के ल‍िए हुए मतदान के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आई है। चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद के बेटे मुदित अग्रवाल ने नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सांस्कृतिक संपदा की सुरक्षा, केंद्र सरकार का संकल्प : गजेंद्र सिंह शेखावत

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में सांस्कृतिक धरोहर स्थलों के संरक्षण और रखरखाव के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि देशभर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के तहत 3,698 केंद्रीय संरक्षित स्मारक और स्थल हैं। इन स्थलों का रखरखाव एक नियमित प्रक्रिया है और इसे संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार किया जाता है।

जलवायु परिवर्तन का सांस्कृतिक धरोहर स्थलों पर प्रभाव, सुरक्षा के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण...

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों को देखते हुए सांस्कृतिक धरोहर स्थलों की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) नियमित रूप से सांस्कृतिक धरोहर स्थलों की निगरानी कर रहा है और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए वैज्ञानिक उपायों को लागू कर रहा है।

दिल्ली में आप की सरकार बनेगी : अबू आजमी

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आजमी ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव पर आए एग्जिट पोल को गलत बताते हुए दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की "सेक्युलर" सरकार बनेगी।

दिल्ली में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : गजेंद्र सिंह शेखावत

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद बुधवार को आए एग्जिट पोल पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आने वाली है।

मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा होनी चाहिए भव्य और मजबूत : मंत्री...

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मत्स्य व्यवसाय और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने मालवण के राजकोट में स्थापित की जा रही छत्रपति शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा को लेकर गुरुवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा भव्य और मजबूत होनी चाहिए, ताकि यह महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और वीरता का प्रतीक बन सके।

नोएडा में पारिवारिक विवाद निस्तारण केंद्र के एक साल पूरे होने पर कार्यक्रम, पुलिस...

नोएडा, 6 फरवरी (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने एक वर्ष पहले पारिवारिक झगड़ों में कमी लाने के लिए एक अनूठी पहल के तहत निजी यूनिवर्सिटी के सहयोग से पारिवारिक विवाद निस्तारण केंद्र की शुरुआत की थी। अब इस केंद्र के एक वर्ष पूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस पहल की सफलता के बारे में बताया। लक्ष्मी सिंह ने बताया कि थाने में आने वाले पति-पत्नी और अन्य पारिवारिक सदस्यों की काउंसलिंग के लिए यह केंद्र खोला गया है, ताक‍ि परिवार टूटने से बच सकें।

चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव की टिप्पणी उनकी हताशा और निराशा : ओपी राजभर

जौनपुर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर गुरुवार को जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के उसराव गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में हुए भगदड़ में जान गंवाने वाली सास-बहू के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से मिलकर उनकाे ढांढस बधाया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर तल्ख टिप्पणी की।

खरी बात