उत्तर प्रदेश में नारी सुरक्षा को संबल देंगे ‘सखी निवास’, नौ जिलों में जल्द...
लखनऊ, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को प्राथमिकता देते हुए योजनाएं लागू कर रही है। इसी क्रम में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत अब राज्य के नौ प्रमुख जिलों में 50-50 की क्षमता वाले ‘सखी निवास’ शुरू किए जाएंगे।
दिल्ली : प्रवेश वर्मा ने तिमारपुर ऑक्सीडेशन पॉन्ड का किया निरीक्षण, पूर्व की ‘आप’...
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी को गंदगी, प्रदूषण व पानी की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इसी सिलसिले में रविवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने तिमारपुर ऑक्सीडेशन पॉन्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।
छत्तीसगढ़ : बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 20 अफसरों को मिली नई...
रायपुर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुल 20 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मुंबई के वडाला में बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, कई...
मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई के वडाला इलाके में रविवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने भी बल प्रयोग किया, जिससे कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।
निशिकांत दुबे की टिप्पणी पर पवन खेड़ा ने उठाए सवाल, ‘क्या भाजपा में कमजोर...
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की सुप्रीम कोर्ट को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने निशिकांत दुबे के बयान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि यह बिना प्रधानमंत्री की स्वीकृति के नहीं हो सकता है।
जीतू पटवारी ने ओबीसी आरक्षण को लेकर भाजपा को घेरा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अत्याचार...
भोपाल, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ओबीसी आरक्षण और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कथित अत्याचार को लेकर मोहन यादव सरकार पर तीखा हमला बोला है।
गरीब मुसलमान को जज्बात के नाम पर लूटा गया : आरिफ मोहम्मद खान
पटना, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने रविवार को कहा कि जो कोई बांटने का काम करेगा, कुरान उन पर कहता है कि उसे बहुत सजा मिलेगी।
धार्मिक टूरिज्म में इतिहास रचने के बाद यूपी सरकार का जोर अब हेल्थ टूरिज्म...
लखनऊ, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रयागराज महाकुंभ, अयोध्या में रामलला मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के जरिए धार्मिक टूरिज्म में इतिहास रचने के बाद योगी सरकार का जोर अब हेल्थ टूरिज्म पर है। इसमें चिकित्सा की परंपरागत विधा आयुष पर खासा फोकस है। 23 फरवरी को एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा भी था, "धर्म के बाद उत्तर प्रदेश हेल्थ टूरिज्म में भी नंबर वन बनेगा। इसके लिए हमें अपने इलाज की प्राचीन विधाओं और दादी नानी के नुस्खों को संग्रहित करना होगा। क्योंकि निरोगी काया ही सबसे बड़ा सुख है।”
वक्फ संशोधन कानून को लेकर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक, भ्रम दूर कर...
देवास, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। वक्फ संशोधन कानून को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 'वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान' चला रही है। इसी कड़ी में रविवार को मध्यप्रदेश के देवास जिले में भाजपा कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संजय राउत को शायद पीलिया है, इसलिए वे सबको पीला देखते हैं : आशीष...
मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के बयानों और मराठी भाषा के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बातचीत में शेलार ने कहा कि संजय राउत अपने मन की बात अक्सर दूसरों के नाम पर कहते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "राउत को शायद पीलिया है, इसलिए वे सबको पीला देखते हैं।"











