सुवेंदु के मछली खाने का विवाद गैर-जरूरी, देश के सामने बेरोजगारी-महंगाई बड़ा मुद्दा: सुखदेव...

नई दिल्ली/लखनऊ, 12 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने जहां पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी के कालीघाट मंदिर में मछली खाने के मुद्दे को गैर-जरूरी बताते हुए बेरोजगारी और महंगाई को देश की बड़ी चिंता बताया, वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पार्टी पदों से इस्तीफे और कर्नाटक में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और मछली खाने के विवाद को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला।

पीएम मोदी ने भारत को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकाला, दुनिया में नई...

लखनऊ, 12 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा है।

गोंडा हत्याकांड पर सपा का हमला, बोली-अपराधियों को मिल रहा सत्ता का संरक्षण

लखनऊ, 12 सितंबर (आईएएनएस)। गोंडा हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार अत्याचार हो रहे हैं और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है।

पुस्तकें केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि समाज, देश और दुनिया को समझने का...

लखनऊ, 12 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में पांचवें गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि समाज, देश और दुनिया को समझने का सशक्त जरिया हैं। उन्होंने युवाओं से पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ विभिन्न विषयों की किताबें पढ़ने और व्यापक ज्ञान अर्जित करने का आह्वान किया।

कर्नाटक में बिजली संकट पर सियासत तेज, भाजपा बोली- सरकार की नाकामी से अंधेरे...

बेंगलुरु, 12 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में बिजली की किल्लत को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला तेज कर दिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता आर. अशोक ने शनिवार को राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नाकामी की वजह से पूरा कर्नाटक अंधेरे में है।

बांदा में नकली शराब से हुई मौतों पर दिग्विजय सिंह का सरकार पर निशाना

छतरपुर, 12 सितंबर (आईएएनएस)। बांदा में नकली शराब से हुई मौतों और हरीश रावत के कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा देने समेत कई मामलों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।

केटीआर ने तेलंगाना सीएम पर साधा निशाना, कहा-बीआरएस विधायकों पर यौन उत्पीड़न का केस...

हैदराबाद, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (केटीआर) ने शनिवार को बीआरएस के विधायकों और एमएलसी पर केस दर्ज किए जाने पर मुख्यमंत्री और डीजीपी पर निशाना साधा।

तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा फैसला ले सकता है चुनाव आयोग, आज दिल्ली में दोनों...

कोलकाता, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) शनिवार को नई दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेगा। इसमें पार्टी के नाम और चिन्ह पर निर्णय लिया जा सकता है।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा,...

देहरादून, 12 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को राज्य कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। उनके ओएसडी चंदन सिंह जीना के पास से भारी मात्रा में कैश और गहने जब्त होने की खबर के बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

टीएमसी के चुनाव चिह्न विवाद पर दिलीप घोष का तंज, बोले- इंतजार कीजिए, फैसला...

कोलकाता, 12 सितंबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद के बीच पश्चिम बंगाल की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के निर्वाचन आयोग से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना होने पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि दिल्ली जाना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष और निर्वाचन आयोग विचार कर रहे हैं और अंतिम फैसला वहीं से आएगा।

खरी बात