‘आप’ से लोग परेशान, दिल्ली में भाजपा बनाएगी सरकार : मदन दिलावर
जयपुर, 5 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को हुए मतदान के बीच तमाम नेताओं की ओर से अपनी-अपनी पार्टी की जीत के दावे किए जा रहे हैं। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दिल्ली में भाजपा की जीत का भरोसा जताया है।
बिजली बोर्ड ने दी सुक्खू सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी
शिमला, 5 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के कर्मचारियों और अभियंताओं के ज्वॉइंट फ्रंट ने अपनी कमेटी को और विस्तार देते हुए हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड कर्मचारी, अभियंता और पेंशनर्स की ज्वाॅइंट एक्शन कमेटी का गठन किया है।
महाकुंभ भगदड़ को लेकर विपक्ष कर रहा राजनीति, आरोप-प्रत्यारोप होना चाहिए बंद : संजय...
फर्रुखाबाद, 5 फरवरी (आईएएनएस)। निषाद पार्टी द्वारा निकाली जा रही संवैधानिक अधिकार यात्रा बुधवार को फर्रुखाबाद पहुंची। इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
दिल्ली में खिलेगा कमल या फिर चलेगा ‘आप का झाड़ू’, पीपल इनसाइट के एग्जिट...
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को एक चरण में 70 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेसिंयों के एग्जिट पोल के आंकड़े भी आने शुरू हो गए। पीपल इनसाइट के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को झटका लगता हुआ दिख रहा है। इसके अलावा, कांग्रेस की अगर हम बात करें तो कांग्रेस का खाता खुलता दिख रहा है।
‘आप’ के ईवीएम पर सवाल उठाने पर आशीष शेलार का तंज, यह अर्बन नक्सलवाद...
मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष एवं बांद्रा पश्चिम से विधायक आशीष शेलार ने बुधवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली चुनाव में 'आम आदमी पार्टी' (आप) के ईवीएम पर सवाल उठाने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अर्बन नक्सलवाद गुट के लोग देश की संस्थाओं पर ऐसे ही सवाल उठाते हैं।
बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट : हेमंत सोरेन दिया निवेश का न्योता, कहा- झारखंड में...
रांची/कोलकाता, 5 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल सरकार की मेजबानी में बुधवार को शुरू हुए ‘ग्लोबल बिजनेस समिट’ को संबोधित करते हुए देश-विदेश के उद्यमियों और निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि खनिज संपदाओं से परिपूर्ण झारखंड में औद्योगिक विकास की व्यापक संभावनाएं हैं।
दिल्ली में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार : विश्वास सारंग
भोपाल, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने दावा किया है कि दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि दिल्ली की जनता विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी, कमल खिलेगा और दिल्ली की जनता अब डबल इंजन सरकार की परिभाषा, उसका विकास और कल्याण देखेगी। दिल्ली में अब कमल की सरकार होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से दूसरे राज्यों में विकास हो रहा है, वही विकास दिल्ली में होगा।
सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने महाकुंभ और सीएम योगी पर दिया विवादित...
बरेली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने महाकुंभ को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने महाकुंभ को श्मशान बना दिया है। सपा नेता के इस बयान के बाद अब पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भारत में तेजी से बढ़ रहा कारोबार, वित्त वर्ष 24 में बड़े पोर्ट्स ने...
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। देश के बड़े पोर्ट्स ने वित्त वर्ष 2023-24 में 819.23 मिलियन टन कार्गो संभाला है, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 में 581.34 मिलियन टन था। यह 3.5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) को दर्शाता है। यह जानकारी सरकार ने बुधवार को संसद में दी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : शाम 5 बजे तक 57.78 प्रतिशत मतदान
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार शाम 5 बजे तक 57.78 प्रतिशत वोट डाले गए। यह आंकड़ा चुनाव आयोग की ओर से जारी किया गया।














