बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट : हेमंत सोरेन दिया निवेश का न्योता, कहा- झारखंड में...
रांची/कोलकाता, 5 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल सरकार की मेजबानी में बुधवार को शुरू हुए ‘ग्लोबल बिजनेस समिट’ को संबोधित करते हुए देश-विदेश के उद्यमियों और निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि खनिज संपदाओं से परिपूर्ण झारखंड में औद्योगिक विकास की व्यापक संभावनाएं हैं।
दिल्ली में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार : विश्वास सारंग
भोपाल, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने दावा किया है कि दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि दिल्ली की जनता विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी, कमल खिलेगा और दिल्ली की जनता अब डबल इंजन सरकार की परिभाषा, उसका विकास और कल्याण देखेगी। दिल्ली में अब कमल की सरकार होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से दूसरे राज्यों में विकास हो रहा है, वही विकास दिल्ली में होगा।
सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने महाकुंभ और सीएम योगी पर दिया विवादित...
बरेली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने महाकुंभ को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने महाकुंभ को श्मशान बना दिया है। सपा नेता के इस बयान के बाद अब पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भारत में तेजी से बढ़ रहा कारोबार, वित्त वर्ष 24 में बड़े पोर्ट्स ने...
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। देश के बड़े पोर्ट्स ने वित्त वर्ष 2023-24 में 819.23 मिलियन टन कार्गो संभाला है, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 में 581.34 मिलियन टन था। यह 3.5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) को दर्शाता है। यह जानकारी सरकार ने बुधवार को संसद में दी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : शाम 5 बजे तक 57.78 प्रतिशत मतदान
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार शाम 5 बजे तक 57.78 प्रतिशत वोट डाले गए। यह आंकड़ा चुनाव आयोग की ओर से जारी किया गया।
सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में लालू यादव ने कहा, ‘तेजस्वी को...
बिहारशरीफ, 5 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने बुधवार को लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब एक जगह इकट्ठा हो जाएं। देश में अपनी सरकार बनानी है और बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
सीएम मोहन चरण माझी ने ‘विकसित गांव, विकसित ओडिशा’ योजना का किया शुभारंभ
भुवनेश्वर, 5 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को 'विकसित गांव, विकसित ओडिशा' योजना की शुरुआत की।
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों एक थाली के चट्टे बट्टे हैं: सीएम नायब...
पंचकूला, 5 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के नगर निगम चुनावों और संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए पंचकूला में भाजपा के पंच कमल कार्यालय में बुधवार को कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
देश को गाली देने के लिए ही राहुल गांधी विपक्ष के नेता बने हैं...
बेगूसराय, 5 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि वह "देश को गाली देने के लिए" ही विपक्ष के नेता बने हैं।
आम आदमी पार्टी का दिल्ली पुलिस पर आरोप, ‘कालकाजी में बैरिकेड लगाकर मतदान करने...
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर जारी मतदान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने वीडियो जारी कर दिल्ली पुलिस पर लोगों को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया है। ‘आप’ का दावा है कि दिल्ली पुलिस ने लोगों को मतदान से रोकने के लिए गली में बैरिकेड लगा दिए हैं।














