मोदी सरकार की नीतियों का असर, महिला बेरोजगारी दर में आई गिरावट

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। देश में जनवरी से मार्च की अवधि के बीच महिला बेरोजगारी दर में बड़ी गिरावट हुई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफस) से यह जानकारी मिली।

सरकार ने 41 दवाओं की कीमतें घटाई

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। सरकार ने मधुमेह, हृदय रोग और लिवर से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली 41 दवाओं और छह फॉर्मूलेशन की कीमतें कम कर दी हैं।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एमएलसी दलबदल के लिए अयोग्य घोषित

अमरावती, 16 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सभापति ने गुरुवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एमएलसी जंगा कृष्ण मूर्ति को दलबदल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।

देश की जनता पीएम मोदी के साथ : अनुराग ठाकुर

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 16 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सेे भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की गूंज है। हर कोई विकास के नाम पर उनके साथ खड़ा है।

स्वाति मालीवाल मामला : राष्ट्रीय महिला आयोग ने केजरीवाल के पीएस को किया तलब

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने स्वत: संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को शुक्रवार को पेश होने के लिए समन जारी किया है।

मप्र के भाजपा नेताओं ने दूसरे राज्यों में संभाला मोर्चा

भोपाल, 14 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा के चुनावों के लिए चार चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य के चुनाव से मुक्त हुए नेताओं ने अब दूसरे राज्यों में मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दूसरे राज्यों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने में व्यस्त रहे।

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पुलवामा हमले पर उठाए सवाल

हैदराबाद, 11 मई (आईएएनएस)। 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ के किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने सवाल उठाया है।

हनुमान ध्वज हटाने का विवाद : कर्नाटक पुलिस के खिलाफ हिंदू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

मांड्या, 11 मई (आईएएनएस)। हनुमान ध्वज हटाने के विवाद के संबंध में हिंदू कार्यकर्ताओं को नोटिस देने व उनका उत्पीड़न करने के विरोध मेें हिंदू संगठनों और अधिवक्ताओं का एक वर्ग राज्य पुलिस के खिलाफ कर्नाटक के मांड्या जिले के केरागोडु गांव में शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

साइबर धोखाधड़ी : डीओटी ने 28,200 मोबाइल फोन ब्लॉक करने, 20 लाख कनेक्शनों के...

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। नागरिकों को डिजिटल खतरों से बचाने के प्रयास में दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को 28,200 मोबाइल हैंडसेट को ब्लॉक करने और संबंधित 20 लाख मोबाइल कनेक्शन के दोबारा सत्यापन के निर्देश जारी किए हैं।

भाजपा के 10 साल के शासनकाल में महंगाई व भुखमरी बढ़ी : सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस) आम आदमी पार्टी के नेता सौरव भारद्वाज ने 10 वर्षों में देश में महंगाई और भुखमरी बढ़ने पर सवाल उठाए हैं।

खरी बात