मैं नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा से पिछला हिसाब मागूंगा...

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं। आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी एवं आखिरी लिस्ट जारी कर दी। आम आदमी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल फिर से नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगे। इस  पर कांग्रेस पार्टी नेता और नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि वह केजरीवाल से उनके पिछले 10 सालों का हिसाब मागेंगे। साथ ही नई दिल्ली सीट से ही भाजपा से प्रवेश वर्मा के चुनाव लड़ने की खबरों पर उन्होंने कहा कि वह उनके सांसद रहते हुए कामों का हिसाब मांगेंगे।

ईवीएम के मुद्दे पर उमर अब्‍दुल्‍ला ने कांग्रेस के रुख को ठहराया गलत, कहा-जनादेश...

नई द‍िल्‍ली, 15 द‍िसंबर (आईएएनएस)। इंड‍ि‍या गठबंधन के सदस्‍यों के बीच व‍िभ‍िन्‍न मुद्दों पर मतभेद का सि‍लस‍िला थमने का नाम नहीं ले रहा। गठबंधन की बागडोर के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर मतभेद सामने आ गया है। नेशनल कान्‍फ्रेंस के नेता और जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने इस मुद्दे पर कांग्रेस से अलग व‍िचार प्रकट करते हुए कहा है क‍ि चुनाव हारने पर ईवीएम को दोष देना गलत है। कांग्रेस को यथार्थ को समझना चाह‍िए और जनादेश काे स्‍वीकार करना चाह‍िए।

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हमले पर बोले इजरायली महावाणिज्यदूत – जो हो रहा...

मुंबई, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। मुंबई में इजरायली महावाणिज्यदूत कोब्बी शोशनी ने शनिवार को बांग्लादेश में जारी हिंसा की निंदा की और वहां सताए जा रहे हिंदुओं के प्रति एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "वहां जो हो रहा है, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।"

रानी ज्योत्स्ना मिश्रा की स्मृति में ‘शुभ्रज्योत्स्ना’ आयोजित, शामिल हुईं सुधा मूर्ति, हेमा मालिनी

नई दिल्ली, 12 दिसंबर (आईएएनएस) । अपनी माता और प्रेरणा स्रोत, दिवंगत रानी ज्योत्स्ना मिश्रा की स्मृति में अयोध्या की राजकुमारी मंजरी मिश्रा ने नई दिल्ली के त्रावणकोर पैलेस में "शुभ्रज्योत्स्ना" नामक एक विशेष शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया। आयोजन सुबह 11 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 30 मिनट तक चला। प्रदर्शनी में हेमा मालिनी के साथ सुधा मूर्ति और सोनल मानसिंह भी शामिल हुईं।

भारत में रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की संख्या 28 लाख के पारः केंद्र

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। देश में रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की संख्या अब 28,55,015 हो गई है, जबकि इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों की संख्या 4 दिसंबर तक 2,57,169 हो गई है। यह जानकारी हाल ही में संसद में दी गई।

‘महान राज्य’ कनाडा के ‘गर्वनर’ जस्टिन ट्रूडो : ट्रंप ने यह क्या कह दिया...

न्यूयॉर्क, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को 'महान राज्य' कनाडा का 'गवर्नर' बताकर हंसी और बहस का माहौल पैदा कर दिया।

सीरिया : विद्रोही गुटों ने की सैनिकों के लिए आम माफी की घोषणा

दमिश्क, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। सीरिया के विद्रोही गुटों ने अनिवार्य सेवा में भर्ती किए गए सभी सैन्य कर्मियों के लिए आम माफी की घोषणा की है।

दक्षिण कोरिया : प्रधानमंत्री की देश को एकजुट रखने के लिए सामूहिक प्रयास की...

सियोल, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान डक-सू ने राजनीतिक नेताओं और नागरिक समाज से अपील की है कि वे राज्य के मामलों को स्थिर करने और देश को एकजुट करने का प्रयास करें, ताकि राष्ट्रपति यून सुक योल की मार्शल लॉ घोषणा से पैदा हुई राजनीतिक उथल-पुथल का समाधान किया जा सके।

ईरान परमाणु कार्यक्रम के लिए पश्चिम को ‘फिरौती’ नहीं देगा : प्रथम उपराष्ट्रपति रजा...

तेहरान, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा अरेफ ने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए प्रतिबद्धता जताई। साथ ही किसी भी प्रकार की "फिरौती देने" की बात को मजबूती से खारिज कर दिया। यह जानकारी ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने दी।

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति और उनके परिवार को क्यों दी गई रूस में शरण...

मॉस्को, 8 दिसंबर (आईएएनएस) : सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनका परिवार देश से भागने के बाद मॉस्को पहुंच गए हैं। रूसी मीडिया ने शीर्ष अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दें रूस ने सीरियाई गृह युद्ध में असद का साथ दिया था।

खरी बात