इंडी गठबंधन के लोग सिर्फ अपने को बचाने में लगे हैं : सम्राट चौधरी
पटना, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा विपक्षी मोर्चा का नेतृत्व करने के लिए सक्षम होने वाले बयान पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग सिर्फ अपने को बचाने में लगे हैं। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने इस संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल लोग अपने को बचने के लिए सारी व्यवस्था करते हैं।
दिल्ली में बढ़ते अपराध को लेकर सौरभ भारद्वाज ने बोला बीजेपी पर हमला
नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह एक के बाद एक लगातार दो वारदातें हुईं। इसके बाद दिल्ली सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि अब आपसे दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था नहीं संभलती है। इसी कड़ी में अब दिल्ली सरकार के मंत्री और "आप" के दूसरे नेताओं ने बीजेपी और दिल्ली पुलिस पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।
संसद भवन में मिले पैसे की हो जांच : एसटी हसन
मुरादाबाद, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने संसद भवन में मिली नोटों की गड्डी को लेकर कहा कि इसकी इंक्वायरी होनी चाहिए। डॉक्टर एसटी हसन ने शनिवार को कहा कि संसद भवन में पैसा मिला है, लेकिन कितना मिला है, यह तो मुझे पता नहीं, इसकी इंक्वायरी होनी चाहिए।
बिहार : बेतिया में कार्यकर्ता सम्मेलन, बूथों तक की तैयारी में जुटा जदयू
बेतिया, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर जदयू चुनावी मोड पर है। शनिवार को पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जदयू के नेता और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रवक्ता सहित कई नेताओं का आगमन हुआ है। जदयू विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की तैयारी में है।
पीपुल्स पावर पार्टी को मेरे कार्यकाल पर फैसला लेने की आजादी : राष्ट्रपति यून
सोल, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने शनिवार को कहा कि वह अपने कार्यकाल के बारे में सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी को फैसला लेने देंगे। इस तरह उन्होंने कार्यकाल में कटौती को स्वीकार करने की अपनी इच्छा का संकेत दिया।
मान्यता प्राप्त स्टार्टअप ने 16.6 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर किए पैदा:...
नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। हाल ही में संसद को दी गई जानकारी के अनुसार, भारत में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप ने 55 से अधिक विभिन्न उद्योगों में 16.6 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित किए हैं।
नीतीश छात्रों के हित में काम करते हैं, कुछ लोग बहकाने में लगे रहते...
पटना, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार लोक सेवा आयोग की 70 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को लेकर मचे हंगामे के बीच अब सियासत शुरू हो गई है। विपक्ष जहां सरकार पर निशाना साध रहा है, वहीं सत्ता पक्ष के नेता कुछ लोगों पर बहकाने की बात कर कर रहे हैं।
सबको जोड़ने की ताकत रखती है भारतीयता और सनातन : मुख्यमंत्री योगी
वाराणसी, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हर काम देश के नाम होना चाहिए। देश सुरक्षित है तो धर्म भी सुरक्षित है। धर्म सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित हैं, इसलिए जो भी कार्य हो, वह व्यक्ति, समाज, मत-मजहब के दायरे से ऊपर उठकर सनातन धर्म के मूल्यों के अनुरूप भारत की वैदिक-आध्यात्मिक परंपरा का अनुसरण करते हुए देश के नाम होना चाहिए। भारतीयता और सनातन सबको जोड़ने की ताकत रखता है।
दक्षिण कोरिया : राष्ट्रपति की सार्वजनिक माफी के बीच यून के खिलाफ महाभियोग पर...
सियोल, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। नेशनल असेंबली शनिवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर वोट करने के लिए तैयार है। यह प्रस्ताव इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रपति द्वारा मार्शल लॉ लगाने के अल्पकालिक प्रयास को लेकर है, जिससे दक्षिण कोरिया में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई थी।
यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमलों में 12 की मौत, कई घायल
कीव, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। यूक्रेन पर हुए रूसी हमलों में लगभग 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 39 लोग घायल हो गए।









