वेस्ट बैंक में इजरायली गोलीबारी में 4 फिलिस्तीनियों की मौत
रामल्लाह, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी वेस्ट बैंक के जेनिन में इजरायली सेना की गोलीबारी में चार फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
बिहार : ‘महिला संवाद यात्रा’ के जरिए महिला मतदाताओं को साधेंगे नीतीश
पटना, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। नीतीश कुमार आम तौर पर किसी भी चुनाव से पूर्व प्रदेश की यात्रा पर निकलते रहे हैं। इस बार भी वे चुनाव के पूर्व इसी महीने 'महिला संवाद यात्रा' पर निकलने वाले हैं।
संसद का घेराव करने निकले किसान, आरएएफ और वज्र वाहन ने रोका रास्ता, ड्रोन...
नोएडा, 2 दिसंबर (आईएनएस)। संसद का घेराव करने के लिए निकले किसान महामाया फ्लाईओवर के पास इकट्ठा हो गए हैं और यहां से वह अब दिल्ली की तरफ कूच करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन महज 100 मीटर आगे जाते ही पुलिस ने किसानों को रोक दिया और वे वहीं धरने पर बैठ गए हैं।
मप्र की वर्तमान परिस्थितियों में प्रदेश में नहीं आएगा निवेश : कमलनाथ
भोपाल 2 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को राज्य में वास्तविक निवेश आने की संभावना कम है। उनका दावा है कि वर्तमान हालात में वास्तविक निवेश नहीं आएगा।
अजमेर, बांग्लादेश, मणिपुर और संभल पर चर्चा की मांग, राज्यसभा में फिर व्यवधान
नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। राज्यसभा में सोमवार को एक बार फिर जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने सोमवार को अजमेर शरीफ दरगाह, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, मणिपुर में कानून व्यवस्था, दिल्ली की कानून व्यवस्था और उत्तर प्रदेश के संभल की स्थिति पर चर्चा की मांग की।
सपा और कांग्रेस एक सांपनाथ, तो दूसरा नागनाथ : केशव प्रसाद
लखनऊ, 2 दिसंंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक सांपनाथ है, तो दूसरा नागनाथ।
जो बाइडेन का यू-टर्न, अपने बेटे को अवैध बंदूक और टैक्स धोखधड़ी मामलों में...
वाशिंगटन, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बेटे को आधिकारिक तौर माफ कर दिया है। उनके बेटे हंटर बाइडेन को टैक्स चोरी और अवैध तरीके से बंदूक रखने के मामलों में दोषी करार दिया गया था।
मप्र में संगठन में आधी आबादी को बड़ी हिस्सेदारी देने की भाजपा की तैयारी
भोपाल 2 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी संगठन में आधी आबादी को बड़ी हिस्सेदारी देने का मन बना रही है। बूथ स्तरीय समितियों के गठन में 33 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है और अब संगठन की मंडल और जिला इकाइयों में भी इसी तरह की हिस्सेदारी देने की कोशिश चल रही है।
बांग्लादेश: दो हिंदु भिक्षु गिरफ्तार, चटगांव के 70 ‘अल्पसंख्यक’ वकीलों-पत्रकारों पर केस दर्ज
ढाका, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने चटगांव के 70 अल्पसंख्यक वकीलों और दो पत्रकारों के खिलाफ 'झूठा और परेशान करने वाला केस' दर्ज होने पर हैरानी और चिंता जाहिर की है। इस बीच इस्कॉन कोलकाता ने दो हिंदू भिक्षुओं और एक अन्य की गिरफ्तारी व इस्कॉन सेंटर पर हमले का भी दावा किया।
इजरायल-हिजबुल्लाह युद्धविराम समझौते पर निगरानी समिति 48 घंटे के भीतर शुरू करेगी काम
बेरूत, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। लेबनान में इजरायल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष विराम समझौते की निगरानी के लिए पांच सदस्यीय समिति अगले 48 घंटों में काम शुरू करेगी।










