पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के अनेक नेताओं ने लोकगायिका...
पटना, 5 नवंबर (आईएएनएस)। देश की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर देशभर में शोक की लहर उमड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित भाजपा के तमाम नेताओं उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
2024-25 में खरीफ खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 1,647 लाख टन रहने का अनुमान
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पहले अग्रिम अनुमानों के मुताबिक भारत का कुल खरीफ खाद्यान्न उत्पादन वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 1,647.05 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) रह सकता है। यह पिछले वर्ष के आंकड़े से 89.37 एलएमटी और खरीफ खाद्यान्न के औसत उत्पादन से 124.59 एलएमटी अधिक है। यह जानकारी कृषि मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों से मिली।
अमेरिकी चुनाव का लंबी अवधि में भारतीय शेयर बाजार पर नहीं होगा कोई असर:...
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिकी चुनाव के चलते छोटी अवधि में फॉरेन इनफ्लो जरूर प्रभावित हो सकता है, लेकिन लंबी अवधि में इसका भारतीय शेयर बाजार पर कोई असर नहीं होगा। यह बयान मंगलवार को एक्सपर्ट्स ने दिया।
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू, जानें कब तक घोषित होंगे परिणाम
न्यू हैम्पशायर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। न्यू हैम्पशायर के डिक्सविले नॉच में मतदाता मंगलवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) जल्दी मतदान करने गए, जिससे वोटिंग की आधिकारिक शुरुआत हो गई।
यूएस चुनाव: किस दिशा में जाएगा अमेरिका? प्रमुख मुद्दों पर हैरिस और ट्रंप...
वाशिंगटन, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी मतदाता 5 नंवबर को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपना फैसला सुनाएंगे। डेमोक्रेट कमला हैरिस या रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप में कोई एक अगले चार वर्ष तक देश का नेतृत्व करेगा और इस दौरान प्रमुख मुद्दों पर सरकार की नीति को तय करेगा।
अमेरिकी चुनाव के दौरान सुर्खियों में ‘समोसा कॉकस’, कौन-कौन हैं इसके मेंबर?
वाशिंगटन, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय-अमेरिकियों की नजर अमेरिकी कांग्रेस में सीट पाने या फिर दोबारा चुनाव जीतने पर है, ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में 'समोसा कॉकस' की संख्या बढ़ सकती है।
कनाडा में मंदिरों पर हमलों के खिलाफ कनाडाई हिंदुओं ने निकाली विशाल रैली
ब्रैम्पटन, 5 नवंबर (आईएएनएस)। सोमवार शाम को कनाडा के ब्रैम्पटन स्थित हिंदू सभा मंदिर के बाहर हजारों कनाडाई हिंदू इकट्ठा हुए। उन्होंने कनाडा में हिंदू मंदिरों पर बार-बार हो रहे हमलों का विरोध किया। हाल ही में, इस मंदिर पर खालिस्तानी चरमपंथियों ने हमला किया था।
एनटीपीसी और ओएनजीसी ग्रीन एनर्जी सेक्टर में कारोबार के लिए बनाएंगी ज्वाइंट वेंचर
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। पब्लिक सेक्टर की महारत्न कंपनियों एनटीपीसी और ओएजीसी ने ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में काम कर रही अपनी सहयोगी कंपनियों एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) और ओएनजीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (ओजीएल) के माध्यम से ज्वाइंट वेंचर बनाने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य रिन्यूएबल और न्यू एनर्जी सेक्टर में तेजी से प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाना है।
बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ-नौकरी पाओ’ योजना, अब तक 342 खिलाड़ियों को मिली नौकरी
पटना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा 2010 में शुरू की गई 'मेडल लाओ-नौकरी पाओ’ योजना के तहत अब तक 342 खिलाड़ियों को नौकरी दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2010 में ही घोषणा करते हुए कहा था कि खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी मेडल जीतें, सरकार उन्हें नौकरी देगी।
तुष्टिकरण की राजनीति करती है जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस- घुसपैठियों को लगाते हैं गले:...
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने विपक्षी दलों पर घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। ये दल घुसपैठियों को गले लगाते हैं क्योंकि घुसपैठिए उनके वोट बैंक हैं।









