हाथियों के आगमन को रोकने को छत्तीसगढ़ से किया जाएगा तालमेल : मुख्यमंत्री मोहन...
भोपाल, 4 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ में हाथियों के हमले में गई दो ग्रामीणों की जान को लेकर सरकार गंभीर है। मुख्यमत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ से हाथियों के आकस्मिक आगमन को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ के साथ तालमेल किया जाएगा।
27,764 प्राइमरी और जूनियर स्कूलों को बंद करने का फैसला वंचितों के खिलाफ :...
लखनऊ, 4 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और वायनाड से उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने यूपी में 27764 प्राइमरी और जूनियर स्कूलों के बंद होने की चर्चा को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इस फैसले को शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ दलित, पिछड़े, गरीब और वंचित तबकों के बच्चों के खिलाफ बताया है।
कनाडा : मेयर पैट्रिक ब्राउन पूजा स्थलों पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने के...
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। कनाडा के ब्रैम्पटन के एक मंदिर में हिंदू श्रद्धालुओं पर हुए हमले को लेकर शहर के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने घोषणा की कि वह शहर में पूजा स्थलों पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद में एक प्रस्ताव लाएंगे।
हैरिस अगर चुनी गईं तो प्रवासियों, और अपराधियों के लिए खोल देंगी बॉर्डर: ट्रंप
नॉर्थ कैरोलिना (अमेरिका), 4 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा कि "अगर वह निर्वाचित हुईं तो बॉर्डर को खोल देंगी, जिससे देश में प्रवासियों, गिरोहों और अपराधियों का आना शुरू हो जाएगा।" रिपब्लिकन उम्मीदवार ने नॉर्थ कैरोलिना के किंस्टन में आयोजित एक रैली में यह बात कही।
मायावती का भाजपा व कांग्रेस पर निशाना, कहा-चुनाव में मिथ्या प्रचार और वादों की...
लखनऊ, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा और कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर निशाना साधा और कहा कि चुनाव में मिथ्या प्रचारों व वादों की भरमार लगा रखी है।
ब्रैम्पटन मंदिर हमले पर पीएम ट्रूडो ने कहा, कनाडा में हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य
ओटावा, 4 नवंबर (आईएएनएस)। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को ब्रैम्पटन के एक मंदिर में हिंदू श्रद्धालुओं पर हुए हमले की निंदा की। बताया गया कि इस हमले को खालिस्तानी समर्थकों ने अंजाम दिया है। ट्रूडो ने कहा कि देश में हिंसा अस्वीकार्य है।
कनाडा के मंदिर में खालिस्तानी चरमपंथियों ने हिंदू श्रद्धालुओं पर किया हमला
ओटावा, 4 नवंबर (आईएएनएस)। रविवार को ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर के पास खालिस्तानी चरमपंथियों के प्रदर्शन ने हिंसात्मक रूप ले लिया, जिसमें मंदिर के भक्तों पर हमले की खबर है।
दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ‘दो महत्वपूर्ण’ ऑपरेटिव मारे गए, इजरायली सेना का दावा
यरूशलम/बेरूत, 4 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल ने रविवार को दावा किया कि उसकी सेना ने दक्षिणी लेबनान में दो "प्रमुख" हिजबुल्लाह आतंकवादियों को मार गिराया है, जो उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागने के लिए जिम्मेदार थे।
ईरान के शीर्ष कमांडर ने ‘मुस्लिम दुनिया में आतंकवाद, विभाजन’ के लिए अमेरिका को...
तेहरान, 4 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के मुख्य कमांडर हुसैन सलामी ने रविवार को कहा कि मुस्लिम दुनिया में आतंकवाद और विभाजन के लिए अमेरिका की नीतियां जिम्मेदार हैं।
तेलंगाना : स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग आरक्षण के लिए बनेगी समिति
हैदराबाद, 3 नवंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण पर सर्वेक्षण के लिए रविवार को एक समर्पित आयोग के गठन का आदेश दिया।









