भाजपा का ममता सरकार पर निशाना, अग्निमित्रा पॉल ने स्वास्थ्य और शिक्षा की गिनाईं...

कोलकाता, 8 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हाल ही में बंगाल का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरे को लेकर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और संगठनात्मक विषयों को लेकर उनका दौरा पूरी तरह स्वाभाविक है। इस दौरान उन्‍होंने ममता सरकार पर हमला बोला और स्वास्थ्य एवं शिक्षा की नाकामियां गिनाईं।

सबरीमाला सोना चोरी मामले में एसआईटी की रिपोर्ट पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष चेंनिथला ने...

तिरुवनंतपुरम, 8 जनवरी (आईएएनएस)। केरल विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य रमेश चेंनिथला ने गुरुवार को सबरीमाला सोना चोरी मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट पर गंभीर सवाल खड़े किए। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में डिंडीगुल के कारोबारी डी. मणि की संलिप्तता से इनकार किया है, जिस पर चेंनिथला ने संदेह जताया।

ममता बनर्जी पर आई-पैक में छापेमारी को प्रभावित करने का आरोप, भाजपा ने गिरफ्तारी...

कोलकाता, 8 जनवरी (आईएएनएस)। कोयला घोटाला मामले में कोलकाता स्थित आई-पैक के कार्यालय में ईडी ने गुरुवार को तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ईडी की जांच प्रभावित करने और सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं, जिसने एक नए राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मामले में ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग की है।

जीडीपी ग्रोथ पर भाजपा ने विकसित विजन को दिया श्रेय तो विपक्ष ने कहा-...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था के 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने के अनुमान को लेकर देश की राजनीति में तीखी बहस शुरू हो गई है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इस अनुमानित ग्रोथ का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विजन और कड़े फैसलों को दिया है, वहीं विपक्षी दलों ने इसे जमीनी हकीकत से दूर बताते हुए देश की अर्थव्यवस्था को संकटग्रस्त करार दिया है।

सबरीमाला सोना चोरी मामले में एसआईटी की रिपोर्ट पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष चेंनिथला ने...

तिरुवनंतपुरम, 8 जनवरी (आईएएनएस)। केरल विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य रमेश चेंनिथला ने गुरुवार को सबरीमाला सोना चोरी मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट पर गंभीर सवाल खड़े किए। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में डिंडीगुल के कारोबारी डी. मणि की संलिप्तता से इनकार किया है, जिस पर चेंनिथला ने संदेह जताया।

बिहार: सुरेश पासी के बयान पर बोले राजद प्रवक्ता, धर्म के नाम पर नफरत...

पटना, 8 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने विधायक सुरेश पासी के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म के नाम पर नफरत फैलाना चाहती है।

शशिकला और ओपीएस की अन्नाद्रमुक या एनडीए में कोई जगह नहीं: पलानीस्वामी

चेन्नई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने गुरुवार को स्पष्ट कर दिया कि वी.के. शशिकला या ओ. पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) के साथ न तो पार्टी के भीतर और न ही द्रविड़ राजनीति के नेतृत्व वाले किसी व्यापक गठबंधन में कोई सुलह की गुंजाइश है।

दिल्ली दंगों के आरोपियों को जमानत नहीं, मृत्युदंड मिले : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

जयपुर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत में दिल्ली दंगों के आरोपियों को जमानत न मिलने, जेएनयू में विवादित नारेबाजी और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

कोयला घोटाला: आई-पैक के निदेशक के कोलकाता आवास पर ईडी की छापेमारी

कोलकाता, 8 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता कार्यालय ने कोयला घोटाला मामले में गुरुवार को अनुप माजी और अन्य के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया है। ईडी ने यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा 27 नवंबर 2020 को दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर की है।

महाराष्ट्र: कांग्रेस के निलंबित 12 पार्षद भाजपा में हुए शामिल, प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र ने दिलाई...

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अंबरनाथ नगर पालिका की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां कांग्रेस को करारा झटका लगा। उनके 12 नगरसेवकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

खरी बात