कर्नाटक: ईडी ने बिटकॉइन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 घंटे तक की...
बेंगलुरु, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बिटकॉइन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 घंटे तक तलाशी और जब्ती अभियान चलाने के बाद मंगलवार को अपनी छापेमारी पूरी कर ली। ये छापेमारी पूरे कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं से जुड़े कई ठिकानों पर की गई, जिसमें बेंगलुरु के भी कई स्थान शामिल थे।
अमित शाह ने स्थानीय समस्याओं को समझा और समाधान का दिया भरोसा: सांसद राजू...
दार्जिलिंग, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक माहौल उस समय और गर्म हो गया, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। यह सभा पहले चरण के मतदान से ठीक पहले आयोजित की गई, जिसे भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। इस दौरान पार्टी नेताओं और स्थानीय सहयोगियों ने शाह के भाषण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।
पश्चिम बंगाल में सीएम योगी के बयान पर सियासत, अजय राय का हमला-बोले इतिहास...
लखनऊ, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की चुनावी सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। इस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे इतिहास और महापुरुषों के सम्मान के साथ गंभीर खिलवाड़ करार दिया है।
ओडिशा में 9.80 लाख मतदाताओं के नाम हटाने पर सस्मित पात्रा ने चुनाव आयोग...
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने ओडिशा में एसआईआर को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव आयोग द्वारा लगभग 9.8 लाख मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया चिंताजनक है और इस तरह की बड़ी कार्रवाई पहले कभी नहीं देखी गई।
पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों का गेहूं हर हाल में खरीदा जाएगा : शिवराज...
भोपाल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र की गेहूं खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहा है कि किसानों को किसी भी तरह की समस्या नहीं आना चाहिए और हर किसान का गेहूं हर हाल में खरीदा जाना चाहिए।
सबरीमला गोल्ड पैनल विवाद: एसआईटी ने पूर्व टीडीबी अध्यक्ष पीएस प्रसांत से फिर की...
तिरुवनंतपुरम, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। सबरीमला मंदिर में 2025 में सोने की परत वाले पैनल हटाए जाने के मामले ने अब फिर से जोर पकड़ लिया है। इस पूरे विवाद की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने अपनी जांच तेज कर दी है और कई अहम लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामला इसलिए भी अहम हो गया है क्योंकि एसआईटी को जल्द ही अपनी पूरी रिपोर्ट हाई कोर्ट में जमा करनी है, जिसने पिछले साल इस जांच के आदेश दिए थे।
केजरीवाल ने हाईकोर्ट की महिला जज पर बनाया दबाव, न्यायमूर्ति को बदनाम करने के...
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता और सांसद बांसुरी स्वराज ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।
पश्चिम बंगाल में जनता टीएमसी से परेशान, बनेगी भाजपा की सरकार : प्रतुल शाहदेव
रांची, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनने का भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता टीएमसी से परेशान हो गई है, इसलिए इस बार भाजपा को ला रही है।
पहलगाम में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की पत्नी ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए...
पुणे, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी 22 अप्रैल को है। इस बीच महाराष्ट्र के पुणे में पीड़ित परिवारों का दर्द एक बार फिर सामने आया है। इस हमले में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति जगदाले ने सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
मध्य प्रदेश : कांग्रेस आईटी सेल के 3 कार्यकर्ता हिरासत में, विवेक तन्खा बोले-...
भोपाल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस की आईटी सेल के तीन कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर हिरासत में लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पुलिस की इस कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर बेंच का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है।

