फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी स्थापित करने पर विचार कर रही बंगाल सरकार
कोलकाता, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में अपना खुद का फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय स्थापित करने का फैसला किया है।
पहले प्रदेश का किसान कर्ज में डूबा था, आज खुशहाल है : मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ, 19 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गन्ना किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश के 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया है। जबकि, वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे। वह कर्ज में डूब हुए थे। खेती के लिए बिजली, खाद और सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं थी।
केरल सीपीआई ने लोकसभा चुनाव के लिए पूर्व आईएएस अधिकारी, राज्य मंत्री के नामों...
तिरुवनंतपुरम, 19 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सीपीआई, जो वाम लोकतांत्रिक मोर्चे की 20 में से चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है, उसके लिए पूर्व आईएएस अधिकारी के. जयकुमार और पूर्व राज्य कृषि मंत्री वी.एस. सुनील कुमार के नाम पर चर्चा होने लगी है।
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अयोध्या, 19 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य से भी मुलाकात की। पद्म पुरस्कार से सम्मानित श्रीरामभद्राचार्य के 75वें जन्मदिवस पर अयोध्या के काशीराम कॉलोनी के पास अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 14 जनवरी से शुरू हुआ है, जो 22 जनवरी तक निरंतर चलेगा।
बिहार में सियासी सरगर्मी तेज, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे लालू-तेजस्वी
पटना, 19 जनवरी (आईएएनएस)। 'इंडिया' गठबंधन में अब तक सीट बंटवारा नहीं होने से नाराज बताए जा रहे बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने शुक्रवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद तथा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।
अमित शाह ने असम राइफल्स के बहादुरों को श्रद्धांजलि दी
शिलांग, 19 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को शिलांग में असम राइफल्स के महानिदेशालय मुख्यालय का दौरा किया और बहादुर जवानों को उनके बलिदान के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजस्थान सरकार कांग्रेस की मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा करेगी
जयपुर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार राज्य में पूर्व की कांग्रेस सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा करेगी।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए गाजियाबाद पुलिस अलर्ट पर, किया फ्लैग मार्च
गाजियाबाद, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और आगामी 26 जनवरी को देखते हुए पुलिस बेहद चौकसी बरत रही है। गाजियाबाद और नोएडा दोनों जगह पर धारा 144 लागू कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जवानों को 3 माह में एक बार मिलेगा...
रायपुर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद पुलिस जवानों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने का फैसला हुआ है। आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस व्यवस्था में नक्सल प्रभावित जवानों को साप्ताहिक अवकाश के बदले तीन माह में एक बार में आठ दिन की छुट्टी मिलेगी।
पंजाब सीएम के विश्वासपात्र मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त
चंडीगढ़, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विश्वासपात्र 60 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह को शुक्रवार को राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया।










