Saturday, March 14, 2026
SGSU Advertisement

राजनीति

तीन बहुराज्यीय सहकारी समितियों को आज मिलेगा नया कार्यालय भवन

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह बुधवार को नई दिल्‍ली के नौरोजी नगर स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में तीन बहुराज्यीय सहकारी समितियों - भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (बीबीएसएसएल), नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) और नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड (एनसीईएल) के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी बुधवार को वंचित वर्गों के एक लाख उद्यमियों को देंगे ऋण सहायता...

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार शाम चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (पीएम-सूरज) राष्ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ करेंगे और देश के वंचित वर्गों के एक लाख उद्यमियों के लिए ऋण सहायता स्‍वीकृत करेंगे।

पीएम मोदी आज ‘इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत’ में तीन सेमीकंडक्टर संयंत्रों का...

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएऩएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत' में शामिल होंगे और लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वह देशभर के युवाओं को भी संबोधित करेंगे।

सरकार ने यूएपीए के तहत जेकेएनएफ पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगाया

श्रीनगर, 13 मार्च (आईएएनएस)! केंद्र ने नईम अहमद खान के नेतृत्व वाले जम्मू कश्मीर नेशनल फ्रंट (जेकेएनएफ) पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत पांच साल की अवधि के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

पीएम मोदी, सुनक एफटीए के जल्‍द परिणाम के लिए काम करने पर सहमत

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक के साथ 'अच्छी बातचीत' की और दोनों नेता पारस्परिक रूप से लाभप्रद मुक्त व्यापार समझौते के जल्‍द परिणाम के लिए काम करने पर सहमत हुए।

100 % स्वदेशी : नरेंद्र मोदी ने 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण की सफलता...

जयपुर, 12 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के पोखरण की अपनी यात्रा के दौरान 'भारत शक्ति' अभ्यास देखा, जिसमें तीनों सेनाओं के घरेलू रक्षा उपकरणों की शक्ति का प्रदर्शन किया गया।

बंगाल के राज्यपाल की ममता बनर्जी से आपील : सीएए पर बोलने से पहले...

कोलकाता, 12 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सलाह दी कि वह इस पर कोई भी टिप्पणी करने से पहले नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के ब्‍योरे का अध्ययन कर लें और समझ भी लें।

लखनऊ से चित्रकूट पहुंची पहली फ्लाइट, यात्रियों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए

लखनऊ, 12 मार्च (आईएएनएस)। प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में हवाई सफर शुरू हो गया है। लखनऊ से यात्रियों को लेकर पहला विमान प्रदेश के इकलौते टेबल टॉप एयरपोर्ट पर उतरा। पहली फ्लाइट से आए यात्री 'जय श्रीराम' के उद्घोष के साथ विमान में सवार हुए और उतरने पर चित्रकूट धाम के जयकारे लगाए।

गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरतसिंह सोलंकी, जगदीश ठाकोर लोकसभा नहीं लड़ेंगे

गांधीनगर, 12 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, पौड़ी गढ़वाल से गणेश गोदियाल...

देहरादून, 12 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से तीन पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। गढ़वाल से कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर विश्‍वास जताया है।

खरी बात