Wednesday, March 11, 2026
SGSU Advertisement

राजनीति

हाईराइज इमारतों में फायर ऑडिट शुरू, पांच में मिली कमियां

गौतमबुद्ध नगर, 12 मार्च (आईएएनएस)। गर्मी की शुरुआत होने लगी है और आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। इसको देखते हुए गौतम बुद्ध नगर में हाई राइज सोसाइटियों में फायर ऑडिट शुरू हो गया है। अब तक 33 हाईराइज सोसाइटियों का फायर ऑडिट किया गया। इनमें पांच में कुछ खामियां पाई गईं। जिन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं और नोटिस जारी किया गया है।

पीएम मोदी आज पोखरण में देखेंगे भारत शक्ति अभ्यास

जयपुर, 12 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जैसलमेर के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में युद्ध अभ्यास 'भारत शक्ति' देखेंगे।

हरियाणा में राजनीतिक हलचल तेज, भाजपा ने तरुण चुग व अर्जुन मुंडा को केंद्रीय...

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा में भाजपा और जेजेपी का गठबंधन टूटने की खबरों के बीच चंडीगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुलाई है। पार्टी आलाकमान की तरफ से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बना कर भेजे गए हैं।

झारखंड में सात आईएएस अफसरों का तबादला

रांची, 12 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने सात आईएएस अफसरों का तबादला किया है। कई अफसरों के दायित्वों में भी बदलाव किया है।

झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी की रेड

रांची, 12 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड में कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद और उनके रिश्तेदारों सहित कई लोगों के लगभग डेढ़ दर्जन ठिकानों पर ईडी ने मंगलवार सुबह से छापेमारी शुरू की है। छापेमारी के बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, जमीन घोटाला और बालू घोटाला आदि के मामले में छापेमारी की जा रही है।

न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री ने किया अक्षरधाम मंदिर का अवलोकन

गांधीनगर, 12 मार्च(आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। इस दौरान विश्विवहारीदास स्वामी व कोठारी स्वामी की ओर से फूलों की माला पहनाकर मेहमानों का स्वागत किया गया। इस माैैके पर भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त डेविड पाइंस भी मौजूद थे।

नेतन्याहू ने की हमास के चौथे नंंबर के नेता की हत्या की पुष्टि

जेरूसलम, 12 मार्च (आईएएनएस)। इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस बात की पुष्टि की है कि जनवरी में लेबनान में एक हवाई हमले में हमास के राजनीतिक ब्यूरो के उपाध्यक्ष सालेह अल-अरौरी की हत्या के लिए इजरायली सेना जिम्मेदार थी।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने रमजान के दौरान गाजा व सूडान में संघर्ष विराम का...

संयुक्त राष्ट्र, 12 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रमजान के दौरान गाजा और सूडान में संघर्ष विराम का आह्वान किया है।

अमेरिका व ब्रिटेन ने यमन के बंदरगाह पर किए हवाई हमले

सना, 12 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका और ब्रिटेन के युद्धक विमानों ने यमन के होदेइदा बंदरगाह शहर पर तीन हवाई हमले किए। यह जानकारी मीडिया दी ।

सीएए अधिसूचित : शरणार्थी भारत में किस तरह हासिल करेंगे नागरिकता और संवैधानिक प्रतिरक्षा

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने संसद में पारित होने के पांच साल बाद सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को अधिसूचित कर दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सीएए लागू हो जाने से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को अब भारत में नागरिकता मिल सकेगी।

खरी बात