Wednesday, March 11, 2026
SGSU Advertisement

राजनीति

‘बीजेपी नहीं छोड़ रहा हूं’, लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर बोले रामेश्वर...

गुवाहाटी, 11 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने जोर देकर कहा कि बीजेपी ने उन्हें इस चुनाव में टिकट नहीं दिया, लेकिन वो पार्टी के इस कदम से बिल्कुल भी दुखी नहीं हैं।

मध्य प्रदेश में 3,600 गांवों तक जाएंगे जल कलश यात्राओं के रथ

भोपाल, 11 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में केन-बेतवा और पार्वती काली सिंध चंबल परियोजना से संबंधित क्षेत्रों के निवासियों के जीवन में आने वाले बदलाव से अवगत कराने के लिए जल कलश यात्रा निकाली जा रही है। इन यात्राओं के प्रचार रथ राज्य के 17 जिलों के 3,600 गांव तक पहुंचेंगे।

केंद्र सरकार फंड छीनकर राज्यों का विकास रोक रही है : स्टालिन

चेन्नई, 11 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा है कि केंद्र सरकार फंड छीनकर राज्यों का विकास रोकने का प्रयास कर रही है।

प्राचीन काल में भी स्त्री शिक्षा की स्थिति अच्छी थी : राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

सासाराम, 11 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सोमवार को कहा कि वैदिक ऋचाओं में शिक्षिकाओं के लिए ‘आचार्या’ शब्द के उल्लेख से स्पष्ट है कि प्राचीन काल में स्त्री शिक्षा की स्थिति अच्छी थी। मध्य काल में इसमें गिरावट आई, लेकिन अब इसे बेहतर करने का दायित्व हमारा है।

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव : जेएसपी ने निडदवोलु विधानसभा क्षेत्र से उतारा प्रत्‍याशी

अमरावती, 11 मार्च (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने सोमवार को निडदवोलु विधानसभा क्षेत्र से कंडुला दुर्गेश को मैदान में उतारा है।

ईडी के शिकंजे में तृणमूल कांग्रेस के नेता

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा अल्केमिस्ट ग्रुप और अन्य द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के दौरान डिमांड ड्राफ्ट के रूप में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) को अल्केमिस्ट समूह के द्वारा दी गई 10.29 करोड़ रुपये की राशि अटैच की है।

जानें सीएए का किसे मिलेगा फायदा, क्या है यह कानून

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा लागू किया जा चुका है। इसके लिए सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए पोर्टल भी तैयार है। इस पोर्टल पर नागरिकता पाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार तीन मुल्कों के गैर-मुस्लिम (अल्पसंख्यकों) को भारत की नागरिकता देने के लिए कानून को लागू करने की तैयारी कर चुकी थी।

देश में सीएए कानून आज से लागू, मोदी सरकार ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। देश में आज से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू हो गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

झारखंड में ‘गुरुजी क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च, उच्च शिक्षा के लिए 4 फीसदी ब्याज पर...

रांची, 11 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने राज्य के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 4 फीसदी के साधारण ब्याज पर 15 लाख रुपए तक के ऋण देने की योजना सोमवार को लॉन्च कर दी। इसका नाम 'गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड' योजना रखा गया है।

‘मिशन दिव्यास्त्र’ की सफलता पर पीएम मोदी ने डीआरडीओ को दी बधाई

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का 'मिशन दिव्यास्त्र' कामयाब हुआ है। पीएम मोदी ने इस मिशन की सफलता के लिए डीआरडीओ को बधाई भी दी।

खरी बात