Wednesday, March 11, 2026
SGSU Advertisement

राजनीति

ईडी के शिकंजे में तृणमूल कांग्रेस के नेता

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा अल्केमिस्ट ग्रुप और अन्य द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के दौरान डिमांड ड्राफ्ट के रूप में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) को अल्केमिस्ट समूह के द्वारा दी गई 10.29 करोड़ रुपये की राशि अटैच की है।

जानें सीएए का किसे मिलेगा फायदा, क्या है यह कानून

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा लागू किया जा चुका है। इसके लिए सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए पोर्टल भी तैयार है। इस पोर्टल पर नागरिकता पाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार तीन मुल्कों के गैर-मुस्लिम (अल्पसंख्यकों) को भारत की नागरिकता देने के लिए कानून को लागू करने की तैयारी कर चुकी थी।

देश में सीएए कानून आज से लागू, मोदी सरकार ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। देश में आज से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू हो गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

झारखंड में ‘गुरुजी क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च, उच्च शिक्षा के लिए 4 फीसदी ब्याज पर...

रांची, 11 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने राज्य के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 4 फीसदी के साधारण ब्याज पर 15 लाख रुपए तक के ऋण देने की योजना सोमवार को लॉन्च कर दी। इसका नाम 'गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड' योजना रखा गया है।

‘मिशन दिव्यास्त्र’ की सफलता पर पीएम मोदी ने डीआरडीओ को दी बधाई

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का 'मिशन दिव्यास्त्र' कामयाब हुआ है। पीएम मोदी ने इस मिशन की सफलता के लिए डीआरडीओ को बधाई भी दी।

‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना से महिलाओं के चेहरे पर आई मुस्कान, सभी ने किया...

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 'सशक्त नारी, विकसित भारत' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) में नमो ड्रोन दीदियों द्वारा आयोजित कृषि ड्रोन प्रदर्शनी को भी देखा।

संदेशखाली हमले की सीबीआई जांच के खिलाफ बंगाल सरकार की याचिका सुप्रीम कोर्ट में...

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें संदेशखाली में ईडी और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की टीमों पर हमले की सीबीआई जांच कराने का निर्देश दिया गया था।

केसी वेणुगोपाल अलाप्पुझा से चुनाव हारेंगे : सीपीआई-एम

तिरुवनंतपुरम, 11 मार्च (आईएएनएस)। केरल में सीपीआई-एम सचिव एम. वी. गोविंदन ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को अलपुझा सीट पर चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा।

मध्य प्रदेश में 13 मार्च से भाजपा का बूथ विस्तारक अभियान

भोपाल, 11 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 13 मार्च से 'बूथ विस्तारक अभियान' शुरू करने जा रही है। यह अभियान 22 मार्च तक चलेगा, जिसमें तमाम नेता बूथ तक पहुंचकर दो घंटे बिताएंगे और हर बूथ 'मोदी बूथ' बनाकर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाएंगे।

जेपी नड्डा से मिले दुष्यंत चौटाला, हरियाणा में गठबंधन को लेकर बातचीत

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा में मिलकर सरकार चला रहे भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के बीच मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बातचीत का दौर शुरू हो गया है।

खरी बात