Thursday, January 29, 2026
SGSU Advertisement

राजनीति

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सकुशल व्यवस्था के लिए दूसरे जनपदों से भी बुलाए गए...

लखनऊ, 10 जनवरी (आईएएनएस)। 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के शुभारंभ के साथ ही श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को अब महज 12 दिन ही शेष हैं। ऐसे में सरकार ने तैयारियों में तेजी लाने और उनकी निगरानी के लिए बड़े पैमाने पर दूसरे जनपदों के अधिकारियों को तैनात किया है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिरों और तीर्थ स्थलों की साफ-सफाई के लिए...

देहरादून, 10 जनवरी (आईएएनएस)। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा है। उससे पहले प्रदेश में स्थित मंदिरों, तीर्थों और सभी धार्मिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित होगा। भाजपा देवभूमि उत्तराखंड में स्थित तीर्थों, मंदिरों समेत अन्य सभी धार्मिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने जा रही है।

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने सरकारी डॉक्टरों को दी चेतावनी

जयपुर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बुधवार को कहा कि अगर कोई भी सरकारी डॉक्टर ड्यूटी के दौरान अपनी प्राइवेट प्रैक्टिस करते पाए गए तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने डॉक्टरों के समय पर ड्यूटी नहीं पहुंचने पर भी कार्रवाई की बात कही है।

पहले की सरकारों में लोग अयोध्या का नाम लेने से डरते थे : मुख्यमंत्री...

बरेली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिवारवाद, जातिवाद और विभाजन की राजनीति करने वाले लोगों ने उत्तर प्रदेश के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया। आज आप देश के किसी भी राज्य में जाइए और बोलिए कि यहां से हैं तो लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिलती है। आज उत्तर प्रदेश देश के सबसे प्रोग्रेसिव स्टेट के रूप में स्थापित हो रहा है।

संघ और भाजपा बनाएगा मप्र के लोकसभा चुनाव का रोड मैप

भोपाल, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसको लेकर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सीहोर में एकजुट होने वाले हैं। इस बैठक में राज्य सरकार के कामकाज के साथ लोकसभा चुनाव पर मंथन होगा।

गोरखपुर महोत्सव के मंच पर वनटांगिया दिखाएंगे फैशन का जलवा

गोरखपुर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दशकों तक समाज की मुख्यधारा से कटे रहने के बाद विगत छह सालों से विकास की प्रक्रिया संग कदमताल कर रहे वनटांगिया समाज की आधी आबादी एक बार फिर गोरखपुर महोत्सव के मंच पर फैशन का जलवा बिखेरने जा रही है। महोत्सव के औपचारिक समापन के दिन 13 जनवरी की शाम मंच पर आधा घंटे का समय वनटांगिया महिलाओं के नाम रहेगा।

अब विधानसभा के पटल पर दिखेगी राज्यपाल और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की तकरार

तिरुवनंतपुरम, 10 जनवरी (आईएएनएस)। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बीच चल रहा वाकयुद्ध अब 25 जनवरी को केरल विधानसभा के पटल पर देखा जाएगा।

आरएसएस के वरिष्ठ नेता सुनील आंबेकर ने उस्ताद राशिद खान के निधन पर शोक...

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने उस्ताद राशिद खान को हिंदुस्तानी परंपरा का महान शास्त्रीय संगीतकार बताते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

दिवंगत भाजपा विधायक के घर पहुंच सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

शाहजहांपुर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दिवंगत भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर पहुंचे। सीएम योगी ने मानवेंद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

गाजियाबाद में भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर भड़कीं मेयर, बोलीं- गर्दन अलग कर दूंगी

गाजियाबाद, 10 जनवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद के नगर निगम की बैठक में एक पार्षद ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया जिस पर मेयर सुनीता दयाल भड़क गई और बोली "गर्दन अलग कर दूंगी।"

खरी बात