उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

लखनऊ, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को घोषणा की कि आगामी 'महानवमी' को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाएगा।

बंगाल: बेलूर मठ में महाषष्ठी के साथ दुर्गा पूजा की शुरुआत, 125 साल पुरानी...

कोलकाता, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाषष्ठी के अवसर पर शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले स्थित बेलूर मठ में दुर्गा पूजा 2026 के अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। यह पूजा स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित परंपराओं के अनुसार रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में संपन्न की जा रही है।

प्रयागराज की सड़कों पर निकला ऐतिहासिक ‘काली स्वांग’ जुलूस, मां के जयकारों से गूंजा...

प्रयागराज, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में नवरात्रि का पर्व अपनी पूरी भव्यता और आध्यात्मिकता के साथ मनाया जा रहा है। शहर के ऐतिहासिक दारागंज इलाके में गुरुवार रात निकले पारंपरिक 'काली स्वांग' जुलूस में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। देवी काली का रूप धरे कलाकार, हाथों में हथियार और खोपड़ी के पात्र लिए, "जय मां काली" के जयकारों के बीच सड़कों पर नृत्य करते दिखे। यह दृश्य इतना दिव्य और शक्तिशाली था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

भारत ने 9वीं सदी के नालंदा ताम्रपत्र की प्रतिकृति जकार्ता स्थित संस्थान को सौंपी

जकार्ता, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को बताया कि भारत ने जकार्ता स्थित नालंदा इंस्टीट्यूट को 9वीं सदी की 'नालंदा ताम्र-पट्टिका' की एक प्रतिकृति सौंपी है। यह ताम्र-पट्टिका भारत और श्रीविजय साम्राज्य के बीच प्राचीन समुद्री और सांस्कृतिक संबंधों का प्रमाण है।

जामनगर में 37 साल से चारण संस्कृति जीवंत, त्रिशूल रास में दिखा देवी शक्ति...

जामनगर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्रि के अवसर पर जहां पूरा देश आधुनिक गरबा की रंगीन रोशनी में डूबा है, वहीं जामनगर में एक ऐसा समुदाय भी है जो पिछले 37 वर्षों से अपनी पारंपरिक विरासत को सहेजे हुए है। 'श्री सोनल माता नवरात्रि समिति' और 'सोनल गरबी मंडल' द्वारा आयोजित यह गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि चारण समुदाय की सांस्कृतिक पहचान और भक्ति का प्रतीक है।

बाबा महाकाल का भांग से भव्य शृंगार, मस्तक पर विराजीं मां गंगा, भस्म आरती...

उज्जैन, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आश्विन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि पर गुरुवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

नगालैंड में हॉर्नबिल फेस्टिवल के 27वें संस्करण की तैयारी शुरू, 1 से 10 दिसंबर...

कोहिमा, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। नगालैंड ने अपने सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में से एक प्रतिष्ठित हॉर्नबिल फेस्टिवल के 27वें संस्करण की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह फेस्टिवल किसामा के नागा हेरिटेज विलेज में आयोजित किया जाएगा जो राजधानी कोहिमा से करीब 12 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

गुजरात में आस्था और रोमांच का अनोखा संगम, कहीं आग वाली इंधोनी तो कहीं...

राजकोट, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात में नवरात्रि का त्योहार केवल गरबा और डांडिया तक सीमित नहीं है बल्कि यहां कई ऐसी अनोखी परंपराएं भी देखने को मिलती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। राजकोट और जामनगर में आयोजित होने वाले पारंपरिक रास में आस्था, साहस और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। कहीं युवतियां सिर पर जलती हुई इंधोनी और गरबे के घड़े रखकर नृत्य करती हैं, तो कहीं कलाकार जलते हुए अंगारों के बीच स्वास्तिक की आकृति में गरबा करते हैं।

सती के अंग जहां गिरे वहां बने शक्तिपीठ, भारत की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक...

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। सनातन धर्म में नवरात्र का बहुत बड़ा महत्व है। इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो चुकी है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में देशभर में माता आदिशक्ति के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान 51 शक्तिपीठों का दर्शन और पूजन सबसे ज्यादा फलदायी माना जाता है।

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, पीएम मोदी...

कोलकाता, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के प्रमुख पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी। इन स्टॉलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों, हिंदू धर्म की शिक्षाओं और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ी किताबें प्रमुख रूप से उपलब्ध होंगी।

खरी बात