Friday, May 1, 2026
SGSU Advertisement

धर्म

त्रेतायुग से जुड़ा है ‘त्रिवेणी रक्षक’ का इतिहास, यहां दर्शन किए बिना अधूरी मानी...

प्रयागराज, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। शिवनगरी काशी के पड़ोस में प्रयागराज स्थित है, जिसे 'संगम नगरी' भी कहा जाता है। इस 'नगरी के रक्षक' नारायण हैं। शहर में भगवान विष्णु को समर्पित एक प्राचीन और पवित्र तीर्थ है, यह मंदिर केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि त्रेतायुग का जीवंत साक्षी भी है। मान्यता है कि नारायण के मंदिर में दर्शन किए बिना प्रयागराज की तीर्थयात्रा पूरी नहीं होती।

मध्य प्रदेश सरकार ‘सिंहस्थ महाकुंभ 2028’ के लिए उज्जैन में 700 करोड़ रुपए की...

उज्जैन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। 'सिहंस्थ महाकुंभ 2028' से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को घोषणा की कि उज्जैन में 700 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से एक नई बाईपास सड़क बनाई जाएगी।

मंदिरों के शिखर सपाट क्यों नहीं होते? जानें इसके पीछे का विज्ञान

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मंदिरों की एक प्रमुख विशेषता उनके पिरामिडाकार और गगनचुंबी शिखर हैं। ये शिखर न केवल स्थापत्य कला का उत्कृष्ट नमूना हैं, बल्कि इनके निर्माण के पीछे प्राचीन भारतीय वास्तुकला, ऊर्जा विज्ञान और ध्वनि के गहरे सिद्धांत निहित हैं। मंदिरों की यह संरचना सदियों पुराने वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित है, जो मनुष्य को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।

‘रावण के ससुराल’ का अद्भुत शिवालय, जहां मंदोदरी ने की कठोर तपस्या, महादेव से...

मेरठ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। देश-दुनिया के कोने-कोने में देवाधिदेव महादेव के कई अद्भुत मंदिर हैं, जो देखने में सुंदर तो अपने अंदर कई रहस्य और भक्ति भाव को सिमेटे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भी ऐसा ही एक शानदार शिवालय है, जहां लंकापति रावण की पत्नी मंदोदरी ने कठोर तपस्या कर महादेव से वरदान पाया था।

क्यों ईसाइयों के लिए खास है गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे, शांति और मानवता...

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अप्रैल का महीना ईसाइयों के लिए पवित्र माना जाता है, क्योंकि यह महीना गुड फ्राइडे और ईस्टर के उत्सव का प्रतीक है।

राम मंदिर में पूजा के बाद अयोध्या गुरुकुल पहुंचे गौतम अदाणी, छात्रों ने ‘गर्व...

अयोध्या, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद गुरुवार को अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी एक गुरुकुल में पहुंचे। गुरुकुल के छात्रों ने उनके साथ हुई बातचीत को 'गर्व और प्रोत्साहन का क्षण' बताया।

हनुमान जन्मोत्सव पर शिवनगरी काशी पहुंचीं निमरत कौर, संकट मोचन के किए दर्शन

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीराम भक्त हनुमान के जन्मोत्सव के अवसर पर कई मंदिरों में पूजा-पाठ का आयोजन चल रहा है। आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारे भी मंदिरों में श्रीरामदूत की आराधना करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री निमरत कौर शिवनगरी काशी के अति प्राचीन संकट मोचन मंदिर पहुंचीं और दर्शन-पूजन कर अपने आध्यात्मिक अनुभव को व्यक्त किया।

400 साल पुराना देवरिया का सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, यहां भक्तों की हर मुराद होती...

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएमएस)। सनातन धर्म में हनुमान जन्मोत्सव एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो हर साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार गुरुवार को पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस शुभ दिन अधिकांश हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रहेगी, जहां विशेष पूजा, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।

खोले के हनुमान जी: यहां लेटी हुई अवस्था में भक्तों के कष्ट हरते हैं...

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। 2 अप्रैल को देशभर में हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया जाने वाला है। प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में जन्मोत्सव को लेकर खास तैयारी भी शुरू हो चुकी है, लेकिन क्या आप ऐसे मंदिर के बारे में जानते हैं, जिसकी खोज उनके परम भक्त ने की थी।

‘एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन’ के दौरान काशी विश्वनाथ और महाकालेश्वर ट्रस्टों के बीच एमओयू

वाराणसी/भोपाल, 31 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी शासित दो पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दोनों राज्यों की सरकारों ने मंगलवार को वाराणसी में आयोजित एक व्यापार शिखर सम्मेलन के दौरान दो अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

खरी बात