हनुमान जयंती पर सीएम योगी ने की पूजा अर्चना
गोरखपुर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने चैत्र शुक्ल पूर्णिमा, हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सुखदायक और शोकनाशक श्रीहनुमत महाप्रभु की विधि विधान से आराधना की। सभी नागरिकों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने उनके अरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय और शांतिमय जीवन के लिए प्रभु हनुमान से प्रार्थना की।
30 देशों के 90 भारतीय संग 400 श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन
अयोध्या, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। तीस देशों के 90 भारतीय प्रतिनिधियों के साथ अयोध्या पहुंचे 400 श्रद्धालुओं ने रामलाला के दर्शन किए। इसमें भूटान राजदूत मेजर जनरल वेत्सोप नामग्याल, काउंसलर दोरजिक किंजांग एवम चीन गणराज्य (ताइवान) प्रतिनिधि कुमारी त्साई जेन चुन, गणराज तायवान ने भी दरबार में हाजिरी लगाई।
पीएम मोदी को मिला विजयी भवः का आशीर्वाद, जैन समाज का संकल्प- हर बार...
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। रविवार को पूरे देश में महावीर जयंती मनाई जा रही है। इस संबंध में दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इस मौके पर जैन समाज के लोगों ने हर बार 'मोदी का परिवार' का संकल्प लिया।
हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत पर है गर्व : पीएम मोदी
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में रविवार को भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 10 साल पहले देश में चारों तरफ निराशा व हताशा थी। यह मान लिया गया था कि इस देश का कुछ नहीं हो सकता। यह निराशा भारतीय संस्कृति के लिए भी परेशान करने वाली बात थी। इसलिए 2014 के बाद हमने भौतिक विकास के साथ ही सांस्कृतिक विरासत पर गर्व का संकल्प लिया।
चित्तौड़गढ़ में निकली महावीर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, दिया गया अहिंसा का संदेश
चित्तौड़गढ़, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में श्री सकल जैन समाज की ओर से महावीर जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर की एक भव्य शोभा यात्रा निकाली।
भगवान महावीर की 2623वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
नालंदा, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म उत्सव जैन अनुयायी बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। रविवार को भगवान महावीर की 2623वीं जन्मोत्सव पर दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन कुंडलपुर समिति के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई।
साप्ताहिक राशिफल (22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024)
लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, अपना पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति। इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है। आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
इस बार श्री रामलला का जन्मोत्सव होगा अद्भुत, सोने-चांदी से बने वस्त्र पहनेंगे भगवान,...
अयोध्या, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। इस बार अयोध्या में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाने की विशेष तैयारी की जा रही है। उनके श्रृंगार से लेकर अभिषेेक व पूजा-अर्चना तक को अविष्मरणीय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सैकड़ों वर्षों के बाद राम की नगरी में ऐसी भव्य व मनमाेेहक तैयारी की जा रही है।
हाईनान एक्सपो इतालवी आइसक्रीम के बारे में जानने का मंच
बीजिंग, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इस साल इटली के आभूषण, रसोई उपकरण, वस्त्र, खाद्य और पेय के 80 से अधिक ब्रांडों ने विभिन्न तरीकों से चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोग वस्तु एक्सपो (हाईनान एक्सपो) में भाग लिया।
इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से 19 अगस्त तक
जम्मू, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। वार्षिक अमरनाथ यात्रा इस साल 29 जून को शुरू होगी और 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन समाप्त होगी।











