स्वामी गौतमानंद ने रामकृष्ण मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला
कोलकाता, 29 मार्च (आईएएनएस)। स्वामी गौतमानंद ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला, जिसका मुख्यालय हावड़ा जिले के बेलूर में है।
48वें हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन
बीजिंग, 29 मार्च (आईएएनएस)। हांगकांग के सांस्कृतिक केंद्र में गुरुवार को 48वें हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन हुआ। इस 12 दिवसीय फिल्म महोत्सव में 62 देशों और क्षेत्रों की 190 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी को लेकर अयोध्या में तैयारियां शुरू
अयोध्या, 28 मार्च (आईएएनएस)। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली रामनवमी को लेकर विशेष उत्साह है। गुरुवार को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र और डीजीपी प्रशांत कुमार ने अयोध्या पहुंचकर तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। इससे पहले दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर...
रुद्रपुर, 28 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नानकमत्ता के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। सीएम ने तरसेम सिंह के परिजनों से भी भेंट की तथा उन्हें सांत्वना प्रदान की।
लड़की पर डाला रंग तो करनी पड़ेगी शादी, संथाल आदिवासी समाज की अजीब परंपरा
रांची, 27 मार्च (आईएएनएस)। हमारी-आपकी होली भले ही संपन्न हो गयी हो, लेकिन झारखंड के संथाल आदिवासी बहुल गांवों में पानी और फूलों की ‘होली’ का सिलसिला अगले कई रोज तक जारी रहेगा। संथाली समाज इसे बाहा पर्व के रूप में मनाता है।
होलिका भस्म की पूजा कर सीएम योगी ने मनाई होली
गोरखपुर, 26 मार्च (आईएएनएस)। होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने होलिका भस्म की पूजा कर होली शुरू की।
बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने खेली होली, ढोल बजाकर गाया फगुआ गीत
पटना, 26 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में मंगलवार को रंगों को त्यौहार होली धूमधाम से मनाई जा रही है। इस बीच, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अपने सरकारी आवास पर कार्यकर्ताओं, नेताओं और मीडियाकर्मियों के साथ होली खेली।
झारखंड के इस गांव में ढेलों की बारिश के बीच मनाई अनूठी होली
रांची 26 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के लोहरदगा जिला अंतर्गत बरही चटकपुर गांव में मंगलवार को वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार ढेलों की बारिश के बीच होली मनाई गई।
इस साल पहले दो महीने में 32 लाख पर्यटकों ने तिब्बत की यात्रा की
बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के संस्कृति व पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल जनवरी-फरवरी में कुल 32 लाख से अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों ने तिब्बत की यात्रा की। इसके अलावा साल के पहले दो महीने में तिब्बत के ग्रामीण पर्यटन में सात लाख 30 हजार से अधिक व्यक्तियों का सत्कार किया गया और पर्यटन आय 11 करोड़ 50 लाख युवान से अधिक रही।संस्कृति एवं पर्यटन उद्योग तिब्बत के मुख्य उद्योगों में से एक बन चुका है ।
बिहार : तेज प्रताप पर चढ़ा वसंत का खुमार, जमकर खेली होली, फाग गाया
पटना, 25 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में इस बार दो दिन होली मनाई जा रही। प्रदेश के कुछ इलाकों में सोमवार को, जबकि अधिकांश इलाकों में मंगलवार को होली मनाई जा रही है। इस बीच, बिहार के पूर्व मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेज प्रताप यादव सोमवार को होली के रंग में नजर आए। उन्होंने कुछ मित्रों, कार्यकर्ताओं तथा मीडियाकर्मियों के साथ न केवल होली खेली बल्कि फगुआ भी गाया।











